DSP की पत्नी के स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त: जनहित याचिका मानकर केस शुरू, चीफ सेक्रेटरी से मांगा शपथपत्र

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में DSP तस्लीम आरिफ की पत्नी द्वारा नीली बत्ती लगी कार पर स्टंट और जन्मदिन मनाने का मामला अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच तक पहुंच गया है।

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस प्रकरण को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करते हुए राज्य के मुख्य सचिव से शपथपत्र में जवाब तलब किया है

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि DSP की पत्नी फरहीन और उनकी सहेलियां नीली बत्ती लगी XUV 700 की बोनट पर बैठकर केक काट रही हैं और दरवाजों व डिक्की से लटककर स्टंट कर रही हैं। बताया गया कि यह वीडियो अंबिकापुर के सरगवां पैलेस होटल परिसर का है।

गाड़ी निजी, लेकिन नीली बत्ती का दुरुपयोग

विवादित वीडियो में जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ, वह DSP तस्लीम आरिफ की निजी कार है, लेकिन उस पर सरकारी नीली बत्ती लगी हुई थी। इससे कानून के दुरुपयोग और VIP संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं। कार पर दर्ज नंबर CG 15 EF 3978 की पुष्टि पुलिस ने की है।

 FIR तो दर्ज, पर नामों पर सस्पेंस

वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद गांधीनगर पुलिस ने FIR तो दर्ज की, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं है कि नामजद कौन है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 177, 184, 281 के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपियों के नाम को लेकर चुप्पी बनी हुई है।

  कोर्ट ने कहा- बताइए क्या कार्रवाई की?

हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सामान्य नागरिकों के लिए और अधिकारियों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते। न्यायालय ने राज्य के मुख्य सचिव से एक सप्ताह के भीतर शपथपत्र में यह बताने को कहा है कि इस पूरे मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

DSP की पत्नी के स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त: जनहित याचिका मानकर केस शुरू, चीफ सेक्रेटरी से मांगा शपथपत्र

Bilaspur, CG

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस प्रकरण को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करते हुए राज्य के मुख्य सचिव से शपथपत्र में जवाब तलब किया है

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि DSP की पत्नी फरहीन और उनकी सहेलियां नीली बत्ती लगी XUV 700 की बोनट पर बैठकर केक काट रही हैं और दरवाजों व डिक्की से लटककर स्टंट कर रही हैं। बताया गया कि यह वीडियो अंबिकापुर के सरगवां पैलेस होटल परिसर का है।

गाड़ी निजी, लेकिन नीली बत्ती का दुरुपयोग

विवादित वीडियो में जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ, वह DSP तस्लीम आरिफ की निजी कार है, लेकिन उस पर सरकारी नीली बत्ती लगी हुई थी। इससे कानून के दुरुपयोग और VIP संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं। कार पर दर्ज नंबर CG 15 EF 3978 की पुष्टि पुलिस ने की है।

 FIR तो दर्ज, पर नामों पर सस्पेंस

वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद गांधीनगर पुलिस ने FIR तो दर्ज की, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं है कि नामजद कौन है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 177, 184, 281 के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपियों के नाम को लेकर चुप्पी बनी हुई है।

  कोर्ट ने कहा- बताइए क्या कार्रवाई की?

हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सामान्य नागरिकों के लिए और अधिकारियों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते। न्यायालय ने राज्य के मुख्य सचिव से एक सप्ताह के भीतर शपथपत्र में यह बताने को कहा है कि इस पूरे मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-the-stunt-of-dsps-wife-the-case-started-the/article-26576

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.