रायपुर में आज हलचल भरा दिन: सीएम साय की विभागीय बैठकें, BJP की कार्यशाला, दीपक बैज की प्रेस वार्ता, शहरभर में सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों की धूम

Raipur, CG

राजधानी रायपुर शनिवार को राजनीतिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तक, हर प्रमुख राजनीतिक चेहरा आज किसी न किसी कार्यक्रम में सक्रिय रहा। इसके अलावा शहर में रथयात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कोचिंग कार्यक्रमों की भी धूम रही।

मुख्यमंत्री साय का व्यस्त दिन: कार्यशाला से लेकर विभागीय बैठक तक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया।

  • दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला से हुई, जिसका विषय था “संसदीय रिपोर्टिंग कैसे करें?”। इस कार्यशाला में पत्रकारों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

  • इसके बाद दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा पहुंचे, जहां वे नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • दिन का सबसे महत्वपूर्ण चरण रहा दोपहर 3:30 से 5:30 तक आवास एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक, जो मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित की गई।

  • सभी कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटे।

BJP की 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यशाला का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने रायपुर मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यशाला का आयोजन किया।
दोपहर 12 बजे से शुरू हुई इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाले और संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को और मजबूत बनाना है। यह कार्यशाला वर्ष 2015 से लगातार आयोजित की जा रही है।

PCC चीफ दीपक बैज की प्रेस वार्ता: खड़गे के दौरे को लेकर रणनीति स्पष्ट

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज दोपहर 12:30 बजे राजीव भवन में मीडिया से संवाद किया।
प्रेस वार्ता में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संभावित दौरे को लेकर रणनीति साझा की।
इस दौरान कांग्रेस के सह प्रभारी, वरिष्ठ नेता और संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

शहर में सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों की धूम

1. जगन्नाथ रथ यात्रा (बाहुड़ा यात्रा):
शाम 4 बजे श्री मंदिर, पीयूष नगर, कुशालपुर से भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई।
शाम 6:30 बजे अधरपाना और नीलाद्रि विजय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

2. रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल का पदभार ग्रहण समारोह:
रात्रि 8 बजे होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे, जबकि अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल ने की।

3. आषाढ़ी स्वरगंध:
महाराष्ट्र मंडल में शाम 7 बजे आयोजित हुए इस संगीत कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य और लघु नाटिका की प्रस्तुति हुई।

4. कला प्रदर्शनी ‘श्रीजगन्नाथ’:
महाकोशल कला परिषद द्वारा आयोजित इस एकल कला प्रदर्शनी का उद्घाटन शाम 6 बजे महाकोशल कला वीथिका में हुआ।

5. निःशुल्क कोचिंग:
नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरडीए कॉलोनी टिकरापारा में सुबह 9 से 12 बजे तक आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग क्लास रखी गई।

6. महामृत्युंजय हवन और साधना:
सत्य दर्शन योग आश्रम, जीई रोड में शाम 6 से 7 बजे तक महामृत्युंजय मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक हवन हुआ। वहीं सुबह 7 से 7:45 बजे तक गुरु भक्ति साधना सत्र चला।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में आज हलचल भरा दिन: सीएम साय की विभागीय बैठकें, BJP की कार्यशाला, दीपक बैज की प्रेस वार्ता, शहरभर में सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों की धूम

Raipur, CG

राजधानी रायपुर शनिवार को राजनीतिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तक, हर प्रमुख राजनीतिक चेहरा आज किसी न किसी कार्यक्रम में सक्रिय रहा। इसके अलावा शहर में रथयात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कोचिंग कार्यक्रमों की भी धूम रही।

मुख्यमंत्री साय का व्यस्त दिन: कार्यशाला से लेकर विभागीय बैठक तक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया।

  • दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला से हुई, जिसका विषय था “संसदीय रिपोर्टिंग कैसे करें?”। इस कार्यशाला में पत्रकारों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

  • इसके बाद दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा पहुंचे, जहां वे नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • दिन का सबसे महत्वपूर्ण चरण रहा दोपहर 3:30 से 5:30 तक आवास एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक, जो मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित की गई।

  • सभी कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटे।

BJP की 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यशाला का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने रायपुर मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यशाला का आयोजन किया।
दोपहर 12 बजे से शुरू हुई इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाले और संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को और मजबूत बनाना है। यह कार्यशाला वर्ष 2015 से लगातार आयोजित की जा रही है।

PCC चीफ दीपक बैज की प्रेस वार्ता: खड़गे के दौरे को लेकर रणनीति स्पष्ट

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज दोपहर 12:30 बजे राजीव भवन में मीडिया से संवाद किया।
प्रेस वार्ता में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संभावित दौरे को लेकर रणनीति साझा की।
इस दौरान कांग्रेस के सह प्रभारी, वरिष्ठ नेता और संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

शहर में सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों की धूम

1. जगन्नाथ रथ यात्रा (बाहुड़ा यात्रा):
शाम 4 बजे श्री मंदिर, पीयूष नगर, कुशालपुर से भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई।
शाम 6:30 बजे अधरपाना और नीलाद्रि विजय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

2. रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल का पदभार ग्रहण समारोह:
रात्रि 8 बजे होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे, जबकि अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल ने की।

3. आषाढ़ी स्वरगंध:
महाराष्ट्र मंडल में शाम 7 बजे आयोजित हुए इस संगीत कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य और लघु नाटिका की प्रस्तुति हुई।

4. कला प्रदर्शनी ‘श्रीजगन्नाथ’:
महाकोशल कला परिषद द्वारा आयोजित इस एकल कला प्रदर्शनी का उद्घाटन शाम 6 बजे महाकोशल कला वीथिका में हुआ।

5. निःशुल्क कोचिंग:
नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरडीए कॉलोनी टिकरापारा में सुबह 9 से 12 बजे तक आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग क्लास रखी गई।

6. महामृत्युंजय हवन और साधना:
सत्य दर्शन योग आश्रम, जीई रोड में शाम 6 से 7 बजे तक महामृत्युंजय मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक हवन हुआ। वहीं सुबह 7 से 7:45 बजे तक गुरु भक्ति साधना सत्र चला।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/baba-mahakals-special-aarti-took-place-in-dawn-with-jai/article-26560

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.