- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बालोद में पूर्व पार्षद के बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
बालोद में पूर्व पार्षद के बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
Baloda Bazar, cg
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पूर्व पार्षद टीकाराम निषाद के 19 वर्षीय बेटे खुमेस निषाद ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना उस समय हुई जब खुमेस रोज की तरह कोचिंग क्लास के लिए घर से निकला था।
मालगाड़ी के सामने कूदा युवक, घटनास्थल पर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों और रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना गुंडरदेही रेलवे स्टेशन और चैनगंज फाटक के बीच हुई। खुमेस ने मालगाड़ी के सामने अचानक छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने तत्काल स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पूर्व पार्षद का इकलौता बेटा था खुमेस
मृतक खुमेस, बघमरा वार्ड क्रमांक-1 निवासी पूर्व पार्षद टीकाराम उर्फ टीकू निषाद का बेटा था। हाल ही में उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी और कंप्यूटर कोर्स कर रहा था। घरवाले उसे पढ़ाई में अच्छा और व्यवहार में सौम्य बताते हैं। उसकी आत्महत्या ने परिवार और मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है।
आत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस कर रही जांच
गुंडरदेही थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सोशल मीडिया या मोबाइल फोन की जांच से मामले की कड़ियाँ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए