रायपुर: गैस गोदाम से सटे घर में लगी आग, चिंगारी गिरती रही सिलेंडरों के बीच, बड़ा हादसा टला

Raipur, CG

राजधानी के रोहिणीपुरम क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण अग्निकांड से बड़ा हादसा टल गया। डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई, जो इंडेन गैस गोदाम से सटा हुआ था।

आग इतनी तेज थी कि चिंगारियां गोदाम परिसर में गिरती रहीं, जहां सैकड़ों गैस सिलेंडर रखे हुए थे।

 कपड़ों के ढेर ने आग को बनाया विकराल

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे नीरज पांडेय नामक व्यक्ति के घर की तीसरी मंजिल पर आग लगी। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जिस कमरे में आग लगी, वहां कपड़े का ढेर पड़ा था, जिससे लपटें तेजी से फैलीं और कमरे के दरवाजे, बेड व अन्य सामान जलने लगे।

 चिंगारी गोदाम में गिरी, बारिश ने बचा लिया शहर

आग की चिंगारियां पास स्थित इंडेन गैस गोदाम के भीतर गिरती रहीं। शुक्र रहा कि उस समय बारिश हो रही थी, जिससे ज़मीन गीली थी और चिंगारियां बुझती रहीं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की तत्परता और स्थानीय लोगों की सूझबूझ ने बड़ा विस्फोट होने से रोक लिया।

 फायर ब्रिगेड ने 1 गाड़ी से पाया नियंत्रण

मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से घर का लोहे का शेड पिघल गया और कई सामान जलकर नष्ट हो गए।

 रिहायशी इलाके में गैस गोदाम को लेकर नाराजगी

स्थानीय निवासियों ने इस घटना के बाद सवाल उठाए हैं कि रोहिणीपुरम जैसे घनी आबादी वाले इलाके में गैस गोदाम होना बेहद खतरनाक है। हादसे के समय गोदाम में बड़ी संख्या में सिलेंडर भरे हुए थे, जो विस्फोट की स्थिति में पूरे मोहल्ले को तबाह कर सकते थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर: गैस गोदाम से सटे घर में लगी आग, चिंगारी गिरती रही सिलेंडरों के बीच, बड़ा हादसा टला

Raipur, CG

आग इतनी तेज थी कि चिंगारियां गोदाम परिसर में गिरती रहीं, जहां सैकड़ों गैस सिलेंडर रखे हुए थे।

 कपड़ों के ढेर ने आग को बनाया विकराल

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे नीरज पांडेय नामक व्यक्ति के घर की तीसरी मंजिल पर आग लगी। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जिस कमरे में आग लगी, वहां कपड़े का ढेर पड़ा था, जिससे लपटें तेजी से फैलीं और कमरे के दरवाजे, बेड व अन्य सामान जलने लगे।

 चिंगारी गोदाम में गिरी, बारिश ने बचा लिया शहर

आग की चिंगारियां पास स्थित इंडेन गैस गोदाम के भीतर गिरती रहीं। शुक्र रहा कि उस समय बारिश हो रही थी, जिससे ज़मीन गीली थी और चिंगारियां बुझती रहीं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की तत्परता और स्थानीय लोगों की सूझबूझ ने बड़ा विस्फोट होने से रोक लिया।

 फायर ब्रिगेड ने 1 गाड़ी से पाया नियंत्रण

मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से घर का लोहे का शेड पिघल गया और कई सामान जलकर नष्ट हो गए।

 रिहायशी इलाके में गैस गोदाम को लेकर नाराजगी

स्थानीय निवासियों ने इस घटना के बाद सवाल उठाए हैं कि रोहिणीपुरम जैसे घनी आबादी वाले इलाके में गैस गोदाम होना बेहद खतरनाक है। हादसे के समय गोदाम में बड़ी संख्या में सिलेंडर भरे हुए थे, जो विस्फोट की स्थिति में पूरे मोहल्ले को तबाह कर सकते थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-big-accident-averted-among-cylinders-falling-in-a-fire/article-26574

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.