दुर्ग में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को पिकअप ने कुचला, मौके पर ही मौत

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग रतनचंद संचेती की मौत हो गई। वे रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और स्कूटी से गया नगर से पटेल चौक की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन (CG 07 BQ 3909) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मॉर्निंग रूट पर हुआ हादसा

रतनचंद संचेती गया नगर स्थित अपने घर से सुबह स्कूटी पर निकले थे। वे गंजपारा होते हुए पटेल चौक जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को मर्चुरी भेजा गया और सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

चायपत्ती और अगरबत्ती के व्यापारी थे संचेती

मृतक रतनचंद संचेती गया नगर क्षेत्र में वर्षों से चायपत्ती और अगरबत्ती का व्यापार करते थे। स्थानीय लोगों में वे एक शांत, सज्जन और अनुशासित व्यापारी के रूप में पहचाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, पिकअप जब्त

दुर्घटना में शामिल टाटा एस (छोटा हाथी) पिकअप वाहन को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही से हुआ या स्पीड ब्रेकिंग से टाल सकता था। चालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है।

 पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह कोई पहली घटना नहीं है। दुर्ग में तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण पिछले कुछ महीनों में कई सड़क हादसे हो चुके हैं। हाल ही में सुपेला क्षेत्र में भी एक युवक की तेज रफ्तार के कारण जान चली गई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को पिकअप ने कुचला, मौके पर ही मौत

Durg, cg

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मॉर्निंग रूट पर हुआ हादसा

रतनचंद संचेती गया नगर स्थित अपने घर से सुबह स्कूटी पर निकले थे। वे गंजपारा होते हुए पटेल चौक जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को मर्चुरी भेजा गया और सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

चायपत्ती और अगरबत्ती के व्यापारी थे संचेती

मृतक रतनचंद संचेती गया नगर क्षेत्र में वर्षों से चायपत्ती और अगरबत्ती का व्यापार करते थे। स्थानीय लोगों में वे एक शांत, सज्जन और अनुशासित व्यापारी के रूप में पहचाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, पिकअप जब्त

दुर्घटना में शामिल टाटा एस (छोटा हाथी) पिकअप वाहन को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही से हुआ या स्पीड ब्रेकिंग से टाल सकता था। चालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है।

 पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह कोई पहली घटना नहीं है। दुर्ग में तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण पिछले कुछ महीनों में कई सड़क हादसे हो चुके हैं। हाल ही में सुपेला क्षेत्र में भी एक युवक की तेज रफ्तार के कारण जान चली गई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pickup-killed-the-elderly-on-the-morning-walk-in-the/article-26578

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.