बिहार में कांग्रेस बांटेगी सैनिटरी पैड, पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर: BJP ने बताया अपमानजनक, कांग्रेस बोली- महिलाओं को सम्मान देने की पहल

Jagran Desk

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं को साधने की बड़ी पहल की है। प्रदेश कांग्रेस ने राज्यभर में 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड बांटने की योजना की घोषणा की है। इस पैड के पैकेट पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें हैं। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार से की जा रही है।

 पटना में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने योजना की जानकारी दी और बताया कि 'माई-बहिन मान योजना' के तहत जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 मासिक सम्मान राशि देने का भी वादा किया गया है। पैड वितरण इस अभियान का हिस्सा है।

BJP ने किया विरोध, बताया महिलाओं का अपमान

इस योजना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने इसे 'घिनौना प्रचार' और 'बिहार की महिलाओं का अपमान' बताया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी का चेहरा सैनिटरी पैड पर छापकर कांग्रेस ने प्रचार की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। क्या कांग्रेसी नेता यह पैकेट अपने घर की महिलाओं को देंगे?"

आलोक ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि "अब वह पैड का विज्ञापन कर रहे हैं, इससे बड़ी पप्पूगिरी और क्या होगी?"

कांग्रेस बोली- जरूरतमंद महिलाओं की मदद

इस योजना के बचाव में उतरीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि, "हमने सर्वे में पाया कि बिहार की बहुत-सी महिलाएं अब भी माहवारी में कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं।"

उन्होंने कहा कि पैड बिहार की महिलाएं ही बना रही हैं, जिससे स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार भी जुड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर राहुल-प्रियंका के साथ उन नेताओं की तस्वीरें हैं जो वितरण में सहयोग कर रहे हैं।

लांबा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "पटना हाईकोर्ट ने सरकार से सैनिटरी वेंडिंग मशीन लगाने को कहा था, लेकिन वो विफल रही।"

चुनावी समीकरण: कांग्रेस की 90 सीटों पर दावेदारी

बिहार में कांग्रेस इस बार 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जबकि 2020 में पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 पर जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस ने तीन श्रेणियों A, B और C में सीटों का वर्गीकरण किया है, जिसमें A श्रेणी में 50 सीटें शामिल हैं। पार्टी का जोर A और B श्रेणी की सीटों पर ही है जहां जीत की संभावना अधिक है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिहार में कांग्रेस बांटेगी सैनिटरी पैड, पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर: BJP ने बताया अपमानजनक, कांग्रेस बोली- महिलाओं को सम्मान देने की पहल

Jagran Desk

 पटना में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने योजना की जानकारी दी और बताया कि 'माई-बहिन मान योजना' के तहत जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 मासिक सम्मान राशि देने का भी वादा किया गया है। पैड वितरण इस अभियान का हिस्सा है।

BJP ने किया विरोध, बताया महिलाओं का अपमान

इस योजना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने इसे 'घिनौना प्रचार' और 'बिहार की महिलाओं का अपमान' बताया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी का चेहरा सैनिटरी पैड पर छापकर कांग्रेस ने प्रचार की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। क्या कांग्रेसी नेता यह पैकेट अपने घर की महिलाओं को देंगे?"

आलोक ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि "अब वह पैड का विज्ञापन कर रहे हैं, इससे बड़ी पप्पूगिरी और क्या होगी?"

कांग्रेस बोली- जरूरतमंद महिलाओं की मदद

इस योजना के बचाव में उतरीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि, "हमने सर्वे में पाया कि बिहार की बहुत-सी महिलाएं अब भी माहवारी में कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं।"

उन्होंने कहा कि पैड बिहार की महिलाएं ही बना रही हैं, जिससे स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार भी जुड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर राहुल-प्रियंका के साथ उन नेताओं की तस्वीरें हैं जो वितरण में सहयोग कर रहे हैं।

लांबा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "पटना हाईकोर्ट ने सरकार से सैनिटरी वेंडिंग मशीन लगाने को कहा था, लेकिन वो विफल रही।"

चुनावी समीकरण: कांग्रेस की 90 सीटों पर दावेदारी

बिहार में कांग्रेस इस बार 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जबकि 2020 में पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 पर जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस ने तीन श्रेणियों A, B और C में सीटों का वर्गीकरण किया है, जिसमें A श्रेणी में 50 सीटें शामिल हैं। पार्टी का जोर A और B श्रेणी की सीटों पर ही है जहां जीत की संभावना अधिक है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/congress-will-distribute-congress-in-bihar-rahul-gandhis-picture-on/article-26562

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.