जाग्रेब सुपरयूनाइटेड रैपिड चेस में गुकेश का जलवा: 14 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया, कार्लसन और वेस्ली सो को दी मात

Sports

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए क्रोएशिया के जाग्रेब सुपरयूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड प्रारूप में शानदार जीत दर्ज की है।

उन्होंने 9 मुकाबलों में 6 जीत और 2 ड्रॉ के साथ कुल 18 में से 14 अंक अर्जित किए और खिताब पर कब्जा जमाया।

गुकेश ने अंतिम दौर में अमेरिकी खिलाड़ी वेस्ली सो को मात्र 36 चालों में पराजित किया, जो उनके बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है।

पहले मैच में हार, फिर लगातार वापसी

गुकेश की शुरुआत हालांकि थोड़ी कमजोर रही। पहले मुकाबले में उन्हें पोलैंड के जान-क्रिस्टॉफ डूडा से हार मिली, लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की।

  • उन्होंने अलीरेजा फिरोजा, आर. प्रगनानंद, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, फेबियानो कारुआना, और मैग्नस कार्लसन जैसे विश्व स्तरीय ग्रैंडमास्टर्स को पराजित किया।

  • कार्लसन को हराना खास उपलब्धि रही, क्योंकि गुकेश ने उन्हें एक महीने में दूसरी बार मात दी। पहली जीत उन्हें 2 जून को नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में मिली थी।

ड्रॉ मैचों में भी दिखाया धैर्य

4 जुलाई को खेले गए दो मुकाबलों में गुकेश ने डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी और क्रोएशिया के इवान शारिक से ड्रॉ खेला। इवान के खिलाफ मुकाबला 87 चालों तक चला, जो उनके धैर्य और रणनीतिक सोच का प्रमाण था।

प्रगनानंद रहे फीके, लेकिन ओवरऑल रेस में बरकरार

इस टूर्नामेंट में आर. प्रगनानंद अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन कर पाए। उन्होंने केवल एक मुकाबला (इवान शारिक के खिलाफ) जीता और सात ड्रॉ खेले। एक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

  • उन्होंने कुल 9 अंक हासिल किए। हालांकि, ग्रैंड चेस टूर 2025 की ओवरऑल रैंकिंग में वह अब भी मज़बूत स्थिति में बने हुए हैं क्योंकि इससे पहले वे बुखारेस्ट में विजेता और वारसॉ में तीसरे स्थान पर रह चुके हैं।

डूडा रहे दूसरे स्थान पर

जिस डूडा ने पहले राउंड में गुकेश को हराया था, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान हासिल किया।
मैग्नस कार्लसन ने अंतिम दिन फैबियानो कारुआना को हराया, लेकिन अगला गेम नोदिरबेक से ड्रॉ रहा, जिससे वह गुकेश को टक्कर नहीं दे सके।

अब ब्लिट्ज फॉर्मेट की बारी

टूर्नामेंट का अगला चरण ब्लिट्ज फॉर्मेट में शनिवार से शुरू होगा और 6 जुलाई को समापन होगा।

  • रैपिड और ब्लिट्ज दोनों से अर्जित अंकों के आधार पर ग्रैंड चेस टूर 2025 का ओवरऑल चैंपियन तय होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जाग्रेब सुपरयूनाइटेड रैपिड चेस में गुकेश का जलवा: 14 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया, कार्लसन और वेस्ली सो को दी मात

Sports

उन्होंने 9 मुकाबलों में 6 जीत और 2 ड्रॉ के साथ कुल 18 में से 14 अंक अर्जित किए और खिताब पर कब्जा जमाया।

गुकेश ने अंतिम दौर में अमेरिकी खिलाड़ी वेस्ली सो को मात्र 36 चालों में पराजित किया, जो उनके बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है।

पहले मैच में हार, फिर लगातार वापसी

गुकेश की शुरुआत हालांकि थोड़ी कमजोर रही। पहले मुकाबले में उन्हें पोलैंड के जान-क्रिस्टॉफ डूडा से हार मिली, लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की।

  • उन्होंने अलीरेजा फिरोजा, आर. प्रगनानंद, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, फेबियानो कारुआना, और मैग्नस कार्लसन जैसे विश्व स्तरीय ग्रैंडमास्टर्स को पराजित किया।

  • कार्लसन को हराना खास उपलब्धि रही, क्योंकि गुकेश ने उन्हें एक महीने में दूसरी बार मात दी। पहली जीत उन्हें 2 जून को नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में मिली थी।

ड्रॉ मैचों में भी दिखाया धैर्य

4 जुलाई को खेले गए दो मुकाबलों में गुकेश ने डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी और क्रोएशिया के इवान शारिक से ड्रॉ खेला। इवान के खिलाफ मुकाबला 87 चालों तक चला, जो उनके धैर्य और रणनीतिक सोच का प्रमाण था।

प्रगनानंद रहे फीके, लेकिन ओवरऑल रेस में बरकरार

इस टूर्नामेंट में आर. प्रगनानंद अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन कर पाए। उन्होंने केवल एक मुकाबला (इवान शारिक के खिलाफ) जीता और सात ड्रॉ खेले। एक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

  • उन्होंने कुल 9 अंक हासिल किए। हालांकि, ग्रैंड चेस टूर 2025 की ओवरऑल रैंकिंग में वह अब भी मज़बूत स्थिति में बने हुए हैं क्योंकि इससे पहले वे बुखारेस्ट में विजेता और वारसॉ में तीसरे स्थान पर रह चुके हैं।

डूडा रहे दूसरे स्थान पर

जिस डूडा ने पहले राउंड में गुकेश को हराया था, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान हासिल किया।
मैग्नस कार्लसन ने अंतिम दिन फैबियानो कारुआना को हराया, लेकिन अगला गेम नोदिरबेक से ड्रॉ रहा, जिससे वह गुकेश को टक्कर नहीं दे सके।

अब ब्लिट्ज फॉर्मेट की बारी

टूर्नामेंट का अगला चरण ब्लिट्ज फॉर्मेट में शनिवार से शुरू होगा और 6 जुलाई को समापन होगा।

  • रैपिड और ब्लिट्ज दोनों से अर्जित अंकों के आधार पर ग्रैंड चेस टूर 2025 का ओवरऑल चैंपियन तय होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/in-jagreb-superunned-rapid-chase-gukeshs-fire-with-14-points/article-26564

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.