तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: जन्मदिन मनाकर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Satna, MP

मध्यप्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। ये तीनों दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी मझगवां भट्ठा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मृतकों की पहचान दीपक कुमार पटेल (20), सोनू उर्फ सौरभ विश्वकर्मा (20) और आशु सिंह (23) के रूप में हुई है। दीपक दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था और जन्मदिन मनाने के लिए ही सतना आया था। तीनों ने मुक्तानगर क्षेत्र में केक काटकर जश्न मनाया और रात करीब 11 बजे गांव के लिए रवाना हुए थे।

 20 मिनट पहले निकले, फिर लौटे ही नहीं...

दीपक के बड़े भाई विजय पटेल ने बताया कि तीनों घर से रवाना हुए ही थे कि करीब 20 मिनट बाद एक अनजान नंबर से दीपक के मोबाइल से फोन आया और दुर्घटना की सूचना दी गई। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो तीनों की लाशें सड़क किनारे पड़ी थीं और बाइक दूर गिरी हुई थी।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। यह खबर सुनते ही गांव और परिवार में मातम छा गया।

 पुलिस ने दर्ज किया मामला, वाहन चालक फरार

सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: जन्मदिन मनाकर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Satna, MP

हादसे में मृतकों की पहचान दीपक कुमार पटेल (20), सोनू उर्फ सौरभ विश्वकर्मा (20) और आशु सिंह (23) के रूप में हुई है। दीपक दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था और जन्मदिन मनाने के लिए ही सतना आया था। तीनों ने मुक्तानगर क्षेत्र में केक काटकर जश्न मनाया और रात करीब 11 बजे गांव के लिए रवाना हुए थे।

 20 मिनट पहले निकले, फिर लौटे ही नहीं...

दीपक के बड़े भाई विजय पटेल ने बताया कि तीनों घर से रवाना हुए ही थे कि करीब 20 मिनट बाद एक अनजान नंबर से दीपक के मोबाइल से फोन आया और दुर्घटना की सूचना दी गई। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो तीनों की लाशें सड़क किनारे पड़ी थीं और बाइक दूर गिरी हुई थी।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। यह खबर सुनते ही गांव और परिवार में मातम छा गया।

 पुलिस ने दर्ज किया मामला, वाहन चालक फरार

सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-friends-in-a-road-accident-painful-death-unknown-vehicle/article-26570

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.