उज्जैन महाकाल मंदिर में दान का रिकॉर्ड टूटा: 60 करोड़ रुपए पार, 2 साल में 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

Ujjain, MP

भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन इन दिनों देश का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनकर उभरा है। महाकाल लोक के निर्माण के बाद न केवल श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, बल्कि मंदिर को मिलने वाला दान भी पिछले 4 वर्षों में चार गुना तक बढ़ गया है।

 महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, वर्ष 2019-20 में जहां मंदिर को 15 करोड़ रुपए का दान मिला था, वहीं 2023-24 में यह राशि बढ़कर 59.91 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। 2024-25 के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, मंदिर को 51.22 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हो चुका है। यानी चालू वित्त वर्ष में भी यह आंकड़ा पिछले रिकॉर्ड को पार कर सकता है।

सिर्फ भेंटपेटी से ही करोड़ों का दान

मंदिर को मिली यह राशि केवल भेंट पेटियों में डाले गए नकद दान से है। अगर मंदिर की अन्य आय स्त्रोतों जैसे प्रसाद, पार्किंग, महाकाल लोक के टिकटिंग सिस्टम और अन्य सेवाओं को शामिल किया जाए तो कुल आय एक अरब रुपए से अधिक हो चुकी है।

श्रद्धालुओं की संख्या में 39% की वृद्धि

महाकाल लोक खुलने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

  • वर्ष 2023 में 5.28 करोड़ श्रद्धालु महाकाल के दर्शन को आए थे।

  • वहीं, 2024 में यह आंकड़ा 7.32 करोड़ पहुंच गया — यानी 39% की वार्षिक वृद्धि

  • बीते दो वर्षों में कुल 12.32 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन पहुंच चुके हैं।

पहले की तुलना में तीन गुना भीड़

मंदिर प्रशासन के अनुसार, पहले महाकाल मंदिर में प्रतिदिन 40 से 50 हजार श्रद्धालु आते थे, लेकिन अब यह संख्या 1.5 से 2 लाख प्रतिदिन हो गई है। त्योहारी सीजन में यह आंकड़ा 3 लाख से भी ऊपर चला जाता है।

देश का नंबर-1 धार्मिक केंद्र बना उज्जैन

इन आंकड़ों के आधार पर उज्जैन ने देश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे काशी, वृंदावन, तिरुपति और वैष्णो देवी को श्रद्धालु संख्या और दान की दृष्टि से पीछे छोड़ दिया है। महाकाल लोक के चलते उज्जैन अब भारत का सबसे तेजी से उभरता धार्मिक टूरिज्म हब बन गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन महाकाल मंदिर में दान का रिकॉर्ड टूटा: 60 करोड़ रुपए पार, 2 साल में 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

Ujjain, MP

 महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, वर्ष 2019-20 में जहां मंदिर को 15 करोड़ रुपए का दान मिला था, वहीं 2023-24 में यह राशि बढ़कर 59.91 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। 2024-25 के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, मंदिर को 51.22 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हो चुका है। यानी चालू वित्त वर्ष में भी यह आंकड़ा पिछले रिकॉर्ड को पार कर सकता है।

सिर्फ भेंटपेटी से ही करोड़ों का दान

मंदिर को मिली यह राशि केवल भेंट पेटियों में डाले गए नकद दान से है। अगर मंदिर की अन्य आय स्त्रोतों जैसे प्रसाद, पार्किंग, महाकाल लोक के टिकटिंग सिस्टम और अन्य सेवाओं को शामिल किया जाए तो कुल आय एक अरब रुपए से अधिक हो चुकी है।

श्रद्धालुओं की संख्या में 39% की वृद्धि

महाकाल लोक खुलने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

  • वर्ष 2023 में 5.28 करोड़ श्रद्धालु महाकाल के दर्शन को आए थे।

  • वहीं, 2024 में यह आंकड़ा 7.32 करोड़ पहुंच गया — यानी 39% की वार्षिक वृद्धि

  • बीते दो वर्षों में कुल 12.32 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन पहुंच चुके हैं।

पहले की तुलना में तीन गुना भीड़

मंदिर प्रशासन के अनुसार, पहले महाकाल मंदिर में प्रतिदिन 40 से 50 हजार श्रद्धालु आते थे, लेकिन अब यह संख्या 1.5 से 2 लाख प्रतिदिन हो गई है। त्योहारी सीजन में यह आंकड़ा 3 लाख से भी ऊपर चला जाता है।

देश का नंबर-1 धार्मिक केंद्र बना उज्जैन

इन आंकड़ों के आधार पर उज्जैन ने देश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे काशी, वृंदावन, तिरुपति और वैष्णो देवी को श्रद्धालु संख्या और दान की दृष्टि से पीछे छोड़ दिया है। महाकाल लोक के चलते उज्जैन अब भारत का सबसे तेजी से उभरता धार्मिक टूरिज्म हब बन गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-record-of-charity-was-broken-in-ujjain-mahakal-temple/article-26566

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.