शिखर धवन का कर्नल सोफिया कुरैशी पर पोस्ट वायरल, लिखा- 'भारतीय मुसलमानों को सलाम'

Sports

On

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने हाल ही में कर्नल सोफिया कुरैशी और देश के भारतीय मुसलमानों को लेकर एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की, जो तेजी से वायरल हो रही है।

धवन ने कर्नल सोफिया कुरैशी की बहादुरी की जमकर तारीफ की और उन सभी भारतीय मुसलमानों को सलाम किया, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए साहस के साथ लड़ाई लड़ी और देश की एकता का परिचय दिया। कर्नल सोफिया का नाम हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद खूब चर्चा में आया है।

शिखर धवन ने लिखा, “भारत की आत्मा उसकी एकता में बसती है। कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे बहादुर नायकों और उन तमाम भारतीय मुसलमानों को मेरा सलाम, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर यह साबित किया कि हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद!”

22 अप्रैल को पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। आतंकियों ने नाम-पता पूछ कर हिंदुओं को निशाना बनाया था और उनके इरादे हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव पैदा करने के थे। लेकिन भारत की जनता और सरकार ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।

7 मई को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जहां से आतंकवाद फैलाने की योजना बनाई जा रही थी। इस अभियान के दौरान भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने कार्रवाई की जानकारी देश को दी।

इसके अलावा, 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर उल्लंघन पर भी शिखर धवन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, “घटिया देश ने फिर अपनी घटिया हरकतें पूरी दुनिया के सामने रख दीं।”

धवन ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय जवानों की बहादुरी की भी प्रशंसा की और कहा, “हमारी सीमाओं की सुरक्षा इतनी मजबूत है कि जम्मू पर हुए ड्रोन हमलों को हमारे बहादुर सैनिकों ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। भारत मजबूती से खड़ा है। जय हिंद!”

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

शिखर धवन का कर्नल सोफिया कुरैशी पर पोस्ट वायरल, लिखा- 'भारतीय मुसलमानों को सलाम'

Sports

धवन ने कर्नल सोफिया कुरैशी की बहादुरी की जमकर तारीफ की और उन सभी भारतीय मुसलमानों को सलाम किया, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए साहस के साथ लड़ाई लड़ी और देश की एकता का परिचय दिया। कर्नल सोफिया का नाम हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद खूब चर्चा में आया है।

शिखर धवन ने लिखा, “भारत की आत्मा उसकी एकता में बसती है। कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे बहादुर नायकों और उन तमाम भारतीय मुसलमानों को मेरा सलाम, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर यह साबित किया कि हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद!”

22 अप्रैल को पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। आतंकियों ने नाम-पता पूछ कर हिंदुओं को निशाना बनाया था और उनके इरादे हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव पैदा करने के थे। लेकिन भारत की जनता और सरकार ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।

7 मई को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जहां से आतंकवाद फैलाने की योजना बनाई जा रही थी। इस अभियान के दौरान भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने कार्रवाई की जानकारी देश को दी।

इसके अलावा, 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर उल्लंघन पर भी शिखर धवन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, “घटिया देश ने फिर अपनी घटिया हरकतें पूरी दुनिया के सामने रख दीं।”

धवन ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय जवानों की बहादुरी की भी प्रशंसा की और कहा, “हमारी सीमाओं की सुरक्षा इतनी मजबूत है कि जम्मू पर हुए ड्रोन हमलों को हमारे बहादुर सैनिकों ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। भारत मजबूती से खड़ा है। जय हिंद!”

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/shikhar-dhawans-post-on-colonel-sophia-qureshi-wrote-viral-salute/article-20968

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.