ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, सोफिया-व्योमिका के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

Bhopal, MP

On

भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित इन यात्राओं में आम नागरिकों से लेकर शीर्ष नेताओं तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भोपाल में गुरुवार को आयोजित तिरंगा यात्रा की अगुवाई स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की। यात्रा रोशनपुरा चौराहा से प्रारंभ होकर शास्त्री प्रतिमा चौराहा पर सम्पन्न हुई। इसमें जनसामान्य, सामाजिक संगठनों, सभी धर्मों के प्रतिनिधियों और युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई।

"भारत ने 4 दिन में चौथा युद्ध जीत लिया" — सीएम डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा,

"सुन ले बेटा पाकिस्तान, नीचे बैठी जनता बोल रही है — बाप है तेरा हिंदुस्तान।"
उन्होंने आगे कहा कि,
"ये आजादी के बाद चौथा युद्ध था और हमने 4 दिन में दुश्मन को ध्वस्त कर दिया। आतंकवादियों ने मोदी जी को चुनौती दी थी, अब उनके ताबूतों पर पाकिस्तानी झंडा लिपटा दिख रहा है।"

डॉ. मोहन यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को "भारत की विजयगाथा" बताया और कहा कि यह अभियान अब देश के आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया है।

सोफिया-व्योमिका के नाम उमड़ा जनसैलाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बहादुर बेटियों सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के साहस को सलाम करते हुए कहा कि भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इन दोनों बेटियों के प्रति देश के गर्व और सम्मान को दर्शाता है।

ग्वालियर में भी दिखा देशभक्ति का जज़्बा

ग्वालियर में भी एमएलबी कॉलेज स्थित फ्लैग पॉइंट से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र, युवजन, महिलाएं, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक" बैनर तले आयोजित इस यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर निकाली गई ये यात्राएं सिर्फ भारतीय सेना के अदम्य साहस का सम्मान हैं, बल्कि यह संदेश भी देती हैं कि देश की जनता अपने वीरों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, सोफिया-व्योमिका के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

Bhopal, MP

भोपाल में गुरुवार को आयोजित तिरंगा यात्रा की अगुवाई स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की। यात्रा रोशनपुरा चौराहा से प्रारंभ होकर शास्त्री प्रतिमा चौराहा पर सम्पन्न हुई। इसमें जनसामान्य, सामाजिक संगठनों, सभी धर्मों के प्रतिनिधियों और युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई।

"भारत ने 4 दिन में चौथा युद्ध जीत लिया" — सीएम डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा,

"सुन ले बेटा पाकिस्तान, नीचे बैठी जनता बोल रही है — बाप है तेरा हिंदुस्तान।"
उन्होंने आगे कहा कि,
"ये आजादी के बाद चौथा युद्ध था और हमने 4 दिन में दुश्मन को ध्वस्त कर दिया। आतंकवादियों ने मोदी जी को चुनौती दी थी, अब उनके ताबूतों पर पाकिस्तानी झंडा लिपटा दिख रहा है।"

डॉ. मोहन यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को "भारत की विजयगाथा" बताया और कहा कि यह अभियान अब देश के आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया है।

सोफिया-व्योमिका के नाम उमड़ा जनसैलाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बहादुर बेटियों सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के साहस को सलाम करते हुए कहा कि भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इन दोनों बेटियों के प्रति देश के गर्व और सम्मान को दर्शाता है।

ग्वालियर में भी दिखा देशभक्ति का जज़्बा

ग्वालियर में भी एमएलबी कॉलेज स्थित फ्लैग पॉइंट से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र, युवजन, महिलाएं, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक" बैनर तले आयोजित इस यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर निकाली गई ये यात्राएं सिर्फ भारतीय सेना के अदम्य साहस का सम्मान हैं, बल्कि यह संदेश भी देती हैं कि देश की जनता अपने वीरों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-tricolor-journey-on-the-success-of-operation-sindoor-gathered/article-21029

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.