आखिरी बॉल तक चला रोमांच, KKR ने राजस्थान को 1 रन से दी मात; रियान पराग के 6 छक्कों की पारी बेकार

Sports

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया यह मैच रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचा, जहां आखिरी गेंद तक नतीजा टिका रहा।

 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए KKR ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। जीत के लिए आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे, लेकिन शुभम दुबे दो रन ही बना पाए और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े जोफ्रा आर्चर रनआउट हो गए।

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 45 गेंदों में 95 रन बनाए। उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। यह कारनामा उन्होंने मोइन अली के ओवर में 5 और वरुण चक्रवर्ती के ओवर में एक छक्का लगाकर पूरा किया। IPL में ऐसा करने वाले वे पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 34, शिमरोन हेटमायर ने 29 और शुभम दुबे ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया। कोलकाता की ओर से मोइन अली, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो विकेट मिले।

KKR की बल्लेबाज़ी में आंद्रे रसेल चमके, जिन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 57 रन बनाते हुए नाबाद लौटे। रिंकू सिंह ने 6 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली। टीम की शुरुआत रहमनुल्लाह गुरबाज (35), अंगकृष रघुवंशी (44) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (30) ने मजबूत की। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, युद्धवीर सिंह, महीश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट झटके।

कोलकाता की यह जीत न सिर्फ अंक तालिका में अहम है, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी नया बल दे गई है। वहीं, रियान पराग की ऐतिहासिक बल्लेबाज़ी के बावजूद राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

आखिरी बॉल तक चला रोमांच, KKR ने राजस्थान को 1 रन से दी मात; रियान पराग के 6 छक्कों की पारी बेकार

Sports

 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए KKR ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। जीत के लिए आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे, लेकिन शुभम दुबे दो रन ही बना पाए और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े जोफ्रा आर्चर रनआउट हो गए।

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 45 गेंदों में 95 रन बनाए। उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। यह कारनामा उन्होंने मोइन अली के ओवर में 5 और वरुण चक्रवर्ती के ओवर में एक छक्का लगाकर पूरा किया। IPL में ऐसा करने वाले वे पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 34, शिमरोन हेटमायर ने 29 और शुभम दुबे ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया। कोलकाता की ओर से मोइन अली, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो विकेट मिले।

KKR की बल्लेबाज़ी में आंद्रे रसेल चमके, जिन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 57 रन बनाते हुए नाबाद लौटे। रिंकू सिंह ने 6 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली। टीम की शुरुआत रहमनुल्लाह गुरबाज (35), अंगकृष रघुवंशी (44) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (30) ने मजबूत की। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, युद्धवीर सिंह, महीश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट झटके।

कोलकाता की यह जीत न सिर्फ अंक तालिका में अहम है, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी नया बल दे गई है। वहीं, रियान पराग की ऐतिहासिक बल्लेबाज़ी के बावजूद राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-thrill-ran-till-the-last-ball-kkr-gave-rajasthan/article-19647

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.