रीवा को मिला आधुनिक न्यायालय परिसर, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण: बोले- हर नागरिक को मिलेगा सहज और समयबद्ध न्याय

Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रीवा में नवनिर्मित जिला न्यायालय कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्याय पाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हर व्यक्ति को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराए। उन्होंने न्यायालय परिसर को "न्याय का मंदिर" बताते हुए कहा कि इस आधुनिक भवन से प्रदेश में न्यायिक प्रणाली को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "समय पर न्याय दिलाना सिर्फ कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। रीवा, जो न्याय व्यवस्था की ऐतिहासिक भूमि रही है, वहां इस आधुनिक न्यायालय के निर्माण से एक नए युग की शुरुआत हुई है।"

₹95.93 करोड़ की लागत से तैयार हुआ भव्य न्यायालय परिसर

रीवा के विश्वविद्यालय मार्ग पर स्थित इस अत्याधुनिक न्यायालय भवन का निर्माण मध्यप्रदेश विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा 95.93 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है। भवन का डिज़ाइन दिल्ली की प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर कंपनी ‘डिज़ाइन एसोसिएट्स’ द्वारा तैयार किया गया है। इसका लेआउट वर्ष 2017 में स्वीकृत किया गया था।

परिसर में तीन प्रमुख भवन शामिल

नवीन जिला न्यायालय कॉम्पलेक्स में तीन अलग-अलग भवन शामिल हैं:

  • मुख्य न्यायालय भवन – 18224.58 वर्गमीटर

  • सर्विस बिल्डिंग – 8439.54 वर्गमीटर

  • बार बिल्डिंग – 8439.54 वर्गमीटर

कुल क्षेत्रफल 35,123.66 वर्गमीटर में फैले इस न्यायिक परिसर को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं

मुख्य भवन में 40 कोर्ट रूम, जज लाउंज, पब्लिक और डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिस, रिकॉर्ड रूम, फाइलिंग काउंटर, लाइब्रेरी, पैंट्री और डिजास्टर कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं हैं। वहीं, सर्विस बिल्डिंग में होल्डिंग सेल, पुलिस चौकी, नाजिर ऑफिस, एकाउंट सेक्शन, स्टेशनरी कक्ष और लगभग 750 अधिवक्ताओं के लिए तीन बड़े हॉल बनाए गए हैं। बार बिल्डिंग में बैंक, पोस्ट ऑफिस, डिस्पेंसरी, पिटीशन राइटर्स के लिए स्थान, कैंटीन और अधिवक्ताओं के लिए 296 व्यक्तिगत कक्ष उपलब्ध कराए गए हैं।

न्याय के क्षेत्र में रीवा की ऐतिहासिक भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा रियासत काल से ही न्याय व्यवस्था में अग्रणी रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह आधुनिक न्यायालय भवन न्याय प्रणाली में एक नया अध्याय जोड़ेगा और वादियों को शीघ्र न्याय मिलेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

रीवा को मिला आधुनिक न्यायालय परिसर, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण: बोले- हर नागरिक को मिलेगा सहज और समयबद्ध न्याय

Bhopal

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्याय पाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हर व्यक्ति को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराए। उन्होंने न्यायालय परिसर को "न्याय का मंदिर" बताते हुए कहा कि इस आधुनिक भवन से प्रदेश में न्यायिक प्रणाली को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "समय पर न्याय दिलाना सिर्फ कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। रीवा, जो न्याय व्यवस्था की ऐतिहासिक भूमि रही है, वहां इस आधुनिक न्यायालय के निर्माण से एक नए युग की शुरुआत हुई है।"

₹95.93 करोड़ की लागत से तैयार हुआ भव्य न्यायालय परिसर

रीवा के विश्वविद्यालय मार्ग पर स्थित इस अत्याधुनिक न्यायालय भवन का निर्माण मध्यप्रदेश विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा 95.93 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है। भवन का डिज़ाइन दिल्ली की प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर कंपनी ‘डिज़ाइन एसोसिएट्स’ द्वारा तैयार किया गया है। इसका लेआउट वर्ष 2017 में स्वीकृत किया गया था।

परिसर में तीन प्रमुख भवन शामिल

नवीन जिला न्यायालय कॉम्पलेक्स में तीन अलग-अलग भवन शामिल हैं:

  • मुख्य न्यायालय भवन – 18224.58 वर्गमीटर

  • सर्विस बिल्डिंग – 8439.54 वर्गमीटर

  • बार बिल्डिंग – 8439.54 वर्गमीटर

कुल क्षेत्रफल 35,123.66 वर्गमीटर में फैले इस न्यायिक परिसर को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं

मुख्य भवन में 40 कोर्ट रूम, जज लाउंज, पब्लिक और डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिस, रिकॉर्ड रूम, फाइलिंग काउंटर, लाइब्रेरी, पैंट्री और डिजास्टर कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं हैं। वहीं, सर्विस बिल्डिंग में होल्डिंग सेल, पुलिस चौकी, नाजिर ऑफिस, एकाउंट सेक्शन, स्टेशनरी कक्ष और लगभग 750 अधिवक्ताओं के लिए तीन बड़े हॉल बनाए गए हैं। बार बिल्डिंग में बैंक, पोस्ट ऑफिस, डिस्पेंसरी, पिटीशन राइटर्स के लिए स्थान, कैंटीन और अधिवक्ताओं के लिए 296 व्यक्तिगत कक्ष उपलब्ध कराए गए हैं।

न्याय के क्षेत्र में रीवा की ऐतिहासिक भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा रियासत काल से ही न्याय व्यवस्था में अग्रणी रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह आधुनिक न्यायालय भवन न्याय प्रणाली में एक नया अध्याय जोड़ेगा और वादियों को शीघ्र न्याय मिलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%B5%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%86%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%B0--%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%A3--%E0%A4%AC%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A5%87--%E0%A4%B9%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%B9%E0%A4%9C-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%AF%E0%A4%AC%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AF/article-19643

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.