छत्तीसगढ़ बनेगा एआई क्रांति का मॉडल स्टेट: सीएम विष्णु देव साय ने किया एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में देश के लिए मॉडल स्टेट बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में मेसर्स रैक बैंक द्वारा स्थापित किए जा रहे एआई डाटा सेंटर पार्क का भूमिपूजन किया। यह अत्याधुनिक केंद्र 5 मेगावाट क्षमता का होगा और इसमें लगभग ₹1000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश में 500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और अनेक अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की तकनीकी क्रांति की आधारशिला बताया।

एआई से बदलता छत्तीसगढ़ का चेहरा

सीएम साय ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ सिर्फ कोयला और स्टील के लिए ही नहीं, बल्कि एआई, सेमीकंडक्टर और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के लिए भी जाना जाएगा। उनका कहना था, “हम ऐसा छत्तीसगढ़ बना रहे हैं जहां के युवा सेमीकंडक्टर भी तैयार करेंगे और एआई सेवाएं भी देंगे।”

उन्होंने बताया कि एआई डाटा सेंटर से शिक्षा, चिकित्सा, मनोरंजन और औद्योगिक उत्पादन जैसे सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। इसमें ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) का इस्तेमाल कर अत्याधुनिक कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

स्थापना दिवस पर उद्घाटन का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है और सरकार का लक्ष्य है कि इस वर्ष के स्थापना दिवस तक डाटा सेंटर का उद्घाटन कर दिया जाए। यह केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "जय विज्ञान, जय अनुसंधान" के मंत्र को भी साकार करेगा।

डिजिटल स्किल्स को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि नवा रायपुर में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) की स्थापना के लिए 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित की गई है। यह संस्थान युवाओं को एआई और डिजिटल स्किल्स में दक्ष बनाएगा।

सौर ऊर्जा से होगा संचालन

पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस एआई डाटा सेंटर में सौर ऊर्जा का भी व्यापक उपयोग किया जाएगा। इससे यह देश का पहला ऐसा मॉडल डाटा सेंटर बनेगा जो ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संतुलन दोनों में अग्रणी होगा।

उद्योग जगत का बढ़ता भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में मुंबई, दिल्ली और बैंगलुरु में आयोजित इनवेस्टर मीट में छत्तीसगढ़ को लेकर उद्योगपतियों का उत्साह देखने लायक था। एआई डाटा सेंटर जैसी परियोजनाएं प्रदेश को तकनीकी नेतृत्व की ओर ले जा रही हैं।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ बनेगा एआई क्रांति का मॉडल स्टेट: सीएम विष्णु देव साय ने किया एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच

Raipur, cg

 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश में 500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और अनेक अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की तकनीकी क्रांति की आधारशिला बताया।

एआई से बदलता छत्तीसगढ़ का चेहरा

सीएम साय ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ सिर्फ कोयला और स्टील के लिए ही नहीं, बल्कि एआई, सेमीकंडक्टर और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के लिए भी जाना जाएगा। उनका कहना था, “हम ऐसा छत्तीसगढ़ बना रहे हैं जहां के युवा सेमीकंडक्टर भी तैयार करेंगे और एआई सेवाएं भी देंगे।”

उन्होंने बताया कि एआई डाटा सेंटर से शिक्षा, चिकित्सा, मनोरंजन और औद्योगिक उत्पादन जैसे सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। इसमें ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) का इस्तेमाल कर अत्याधुनिक कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

स्थापना दिवस पर उद्घाटन का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है और सरकार का लक्ष्य है कि इस वर्ष के स्थापना दिवस तक डाटा सेंटर का उद्घाटन कर दिया जाए। यह केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "जय विज्ञान, जय अनुसंधान" के मंत्र को भी साकार करेगा।

डिजिटल स्किल्स को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि नवा रायपुर में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) की स्थापना के लिए 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित की गई है। यह संस्थान युवाओं को एआई और डिजिटल स्किल्स में दक्ष बनाएगा।

सौर ऊर्जा से होगा संचालन

पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस एआई डाटा सेंटर में सौर ऊर्जा का भी व्यापक उपयोग किया जाएगा। इससे यह देश का पहला ऐसा मॉडल डाटा सेंटर बनेगा जो ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संतुलन दोनों में अग्रणी होगा।

उद्योग जगत का बढ़ता भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में मुंबई, दिल्ली और बैंगलुरु में आयोजित इनवेस्टर मीट में छत्तीसगढ़ को लेकर उद्योगपतियों का उत्साह देखने लायक था। एआई डाटा सेंटर जैसी परियोजनाएं प्रदेश को तकनीकी नेतृत्व की ओर ले जा रही हैं।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-will-become-the-model-of-ai-revolution-state-cm/article-19645

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.