- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मंडला में 'आदि उत्सव' का भव्य आगाज़, CM विष्णुदेव साय ने कहा- जनजातीय गौरव का महाकुंभ है यह आयोजन
मंडला में 'आदि उत्सव' का भव्य आगाज़, CM विष्णुदेव साय ने कहा- जनजातीय गौरव का महाकुंभ है यह आयोजन
Mandla
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंडला के ऐतिहासिक रामनगर मैदान में आयोजित 'आदि उत्सव' का शुभारंभ किया। पारंपरिक गोंडवाना ध्वज फहराकर और आदिवासी लोकनृत्य, लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर जनजातीय समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा, "यह आयोजन जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और गौरव का महाकुंभ है।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें जनजातीय गौरव दिवस, धरती आबा योजना, जनमन आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण प्रयास शामिल हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसे मूलभूत संसाधनों को जनजातीय क्षेत्रों में प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, मध्यप्रदेश की मंत्री संपतिया उइके सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बताया गया कि 5 मई को समापन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 500 से अधिक नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए