IED की चपेट में आए STF के 2 जवान घायल , ऑपरेशन 14वें दिन भी जारी

Bijapur

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के 14वें दिन सोमवार को एक बार फिर नक्सल हिंसा ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।

कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट की चपेट में आने से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों की पहचान थानसिंह और अमित पांडे के रूप में हुई है। दोनों STF की टीम के साथ इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थे। अभियान के दौरान जैसे ही जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के पास पहुंचे, वहां छिपे विस्फोटक में तेज धमाका हो गया। ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जवानों के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

धमाके के तुरंत बाद साथी जवानों ने सतर्कता बरतते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उन्हें कैंप में लाकर प्राथमिक इलाज दिया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए बीजापुर भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक, यह IED पहले से ही नक्सलियों द्वारा पहाड़ी मार्ग में बिछाया गया था। ऐसे हमले यह दर्शाते हैं कि नक्सली इलाके में अभी भी सक्रिय हैं और सर्च ऑपरेशन को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा ताकि नक्सली गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके। घायलों की स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

IED की चपेट में आए STF के 2 जवान घायल , ऑपरेशन 14वें दिन भी जारी

Bijapur

कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट की चपेट में आने से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों की पहचान थानसिंह और अमित पांडे के रूप में हुई है। दोनों STF की टीम के साथ इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थे। अभियान के दौरान जैसे ही जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के पास पहुंचे, वहां छिपे विस्फोटक में तेज धमाका हो गया। ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जवानों के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

धमाके के तुरंत बाद साथी जवानों ने सतर्कता बरतते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उन्हें कैंप में लाकर प्राथमिक इलाज दिया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए बीजापुर भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक, यह IED पहले से ही नक्सलियों द्वारा पहाड़ी मार्ग में बिछाया गया था। ऐसे हमले यह दर्शाते हैं कि नक्सली इलाके में अभी भी सक्रिय हैं और सर्च ऑपरेशन को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा ताकि नक्सली गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके। घायलों की स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/2-stf-soldiers-injured-in-ied-the-operation-continues-on/article-19722

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.