कोरबा में 6 साल की बच्ची की सर्पदंश से मौत: सड़क और पुल की कमी बनी मौत की वजह

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मूढूनारा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 6 साल की मासूम मोनी राठिया को करैत सांप ने उस समय डस लिया जब वह रात में टॉयलेट के लिए बाहर निकली थी।

बिजली न होने के कारण वह मोबाइल की टॉर्च जलाकर आंगन में गई थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुटे, लेकिन गांव में पुल न होने के कारण उन्हें 12 की बजाय 27 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इलाज में देरी हुई और बच्ची ने दम तोड़ दिया।

मोनी के पिता रूप सिंह राठिया ने बताया कि रात करीब 2 बजे बेटी की चीख सुनकर परिवार जागा। फौरन प्राइवेट गाड़ी का इंतज़ाम कर उसे अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन गांव से निकलते ही उफनते नाले ने रास्ता रोक लिया। वैकल्पिक रास्ते से होते हुए जब वे जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मोनी को मृत घोषित कर दिया।

शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन
परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सड़क और पुल की लंबे समय से मांग की जा रही है। देवकरण पांडे जैसे रिश्तेदारों ने बताया कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। नतीजा यह हुआ कि एक मासूम की जान सिर्फ बुनियादी सुविधाओं के अभाव में चली गई।

यह घटना न सिर्फ एक मासूम की मौत की कहानी है, बल्कि यह ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की भयावह हकीकत को भी उजागर करती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में 6 साल की बच्ची की सर्पदंश से मौत: सड़क और पुल की कमी बनी मौत की वजह

Korba, CG

बिजली न होने के कारण वह मोबाइल की टॉर्च जलाकर आंगन में गई थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुटे, लेकिन गांव में पुल न होने के कारण उन्हें 12 की बजाय 27 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इलाज में देरी हुई और बच्ची ने दम तोड़ दिया।

मोनी के पिता रूप सिंह राठिया ने बताया कि रात करीब 2 बजे बेटी की चीख सुनकर परिवार जागा। फौरन प्राइवेट गाड़ी का इंतज़ाम कर उसे अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन गांव से निकलते ही उफनते नाले ने रास्ता रोक लिया। वैकल्पिक रास्ते से होते हुए जब वे जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मोनी को मृत घोषित कर दिया।

शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन
परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सड़क और पुल की लंबे समय से मांग की जा रही है। देवकरण पांडे जैसे रिश्तेदारों ने बताया कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। नतीजा यह हुआ कि एक मासूम की जान सिर्फ बुनियादी सुविधाओं के अभाव में चली गई।

यह घटना न सिर्फ एक मासूम की मौत की कहानी है, बल्कि यह ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की भयावह हकीकत को भी उजागर करती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6-year-old-girl-died-due-to-snake-bite-in/article-28880

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.