बिलासपुर एयरपोर्ट पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: बोले- कह दीजिए सरकार कुछ नहीं कर पाएगी

Bilaspur, CG

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर के विस्तार और नाइट लैंडिंग की सुविधा को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों की उदासीनता पर कड़ी नाराजगी जताई है।

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा ने तीखा सवाल किया – “बोल दीजिए कि सरकार कुछ नहीं कर पाएगी, हम पीआईएल खत्म कर देते हैं।" उन्होंने कहा कि जब दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार है, फिर भी अगर काम नहीं हो रहा तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

हाईकोर्ट ने मांगा मुख्य सचिव और रक्षा सचिव से शपथ-पत्र

हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट विस्तार में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और रक्षा मंत्रालय के सचिव से शपथ-पत्र सहित विस्तृत जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा कि जब 2023 में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और 90 करोड़ रुपये मुआवजा भी रक्षा मंत्रालय को दे दिया गया, तो अब तक रनवे विस्तार का कार्य क्यों लंबित है?

तस्वीरों पर भड़के मुख्य न्यायाधीश, बोले – इसमें कौन सा काम दिख रहा है?

राज्य सरकार की ओर से कुछ तस्वीरें पेश की गईं, जिनमें एयरपोर्ट पर चल रहे कार्यों का दावा किया गया। लेकिन तस्वीरों में एक गाड़ी और कुछ लोग खड़े होने के अलावा कुछ नजर नहीं आया। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने तल्ख लहजे में कहा, “कहां है काम? हमें भी दिखाईए, ये तो सिर्फ खानापूर्ति लग रही है।”

रक्षा मंत्रालय जमीन के बदले बढ़ी राशि मांग रहा: राज्य सरकार

राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि रनवे विस्तार के लिए 286 एकड़ ज़मीन रक्षा मंत्रालय से ली जानी है, लेकिन रक्षा मंत्रालय बदले में अतिरिक्त मुआवजा राशि मांग रहा है। सरकार की मंशा है कि पहले जमीन उसके नाम हो, तभी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

नाइट लैंडिंग और सीधी उड़ानों की सुविधा आज भी अधूरी

बिलासा देवी एयरपोर्ट को 3C से 4C श्रेणी में अपग्रेड करने, नाइट लैंडिंग और महानगरों के लिए सीधी उड़ानों जैसी सुविधाओं को लेकर हाईकोर्ट में दो जनहित याचिकाएं लंबित हैं। एयरपोर्ट शुरू हुए चार साल हो चुके हैं, लेकिन ज़मीन हस्तांतरण, निर्माण कार्य और टेक्निकल संसाधनों की अनिश्चितता के चलते यात्रियों को अब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर एयरपोर्ट पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: बोले- कह दीजिए सरकार कुछ नहीं कर पाएगी

Bilaspur, CG

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा ने तीखा सवाल किया – “बोल दीजिए कि सरकार कुछ नहीं कर पाएगी, हम पीआईएल खत्म कर देते हैं।" उन्होंने कहा कि जब दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार है, फिर भी अगर काम नहीं हो रहा तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

हाईकोर्ट ने मांगा मुख्य सचिव और रक्षा सचिव से शपथ-पत्र

हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट विस्तार में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और रक्षा मंत्रालय के सचिव से शपथ-पत्र सहित विस्तृत जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा कि जब 2023 में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और 90 करोड़ रुपये मुआवजा भी रक्षा मंत्रालय को दे दिया गया, तो अब तक रनवे विस्तार का कार्य क्यों लंबित है?

तस्वीरों पर भड़के मुख्य न्यायाधीश, बोले – इसमें कौन सा काम दिख रहा है?

राज्य सरकार की ओर से कुछ तस्वीरें पेश की गईं, जिनमें एयरपोर्ट पर चल रहे कार्यों का दावा किया गया। लेकिन तस्वीरों में एक गाड़ी और कुछ लोग खड़े होने के अलावा कुछ नजर नहीं आया। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने तल्ख लहजे में कहा, “कहां है काम? हमें भी दिखाईए, ये तो सिर्फ खानापूर्ति लग रही है।”

रक्षा मंत्रालय जमीन के बदले बढ़ी राशि मांग रहा: राज्य सरकार

राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि रनवे विस्तार के लिए 286 एकड़ ज़मीन रक्षा मंत्रालय से ली जानी है, लेकिन रक्षा मंत्रालय बदले में अतिरिक्त मुआवजा राशि मांग रहा है। सरकार की मंशा है कि पहले जमीन उसके नाम हो, तभी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

नाइट लैंडिंग और सीधी उड़ानों की सुविधा आज भी अधूरी

बिलासा देवी एयरपोर्ट को 3C से 4C श्रेणी में अपग्रेड करने, नाइट लैंडिंग और महानगरों के लिए सीधी उड़ानों जैसी सुविधाओं को लेकर हाईकोर्ट में दो जनहित याचिकाएं लंबित हैं। एयरपोर्ट शुरू हुए चार साल हो चुके हैं, लेकिन ज़मीन हस्तांतरण, निर्माण कार्य और टेक्निकल संसाधनों की अनिश्चितता के चलते यात्रियों को अब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/strict-remarks-of-the-high-court-at-bilaspur-airport-said/article-28904

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.