दुर्ग में ढाई लाख का गांजा बरामद, यूपी से आए तस्कर समेत चार गिरफ्तार

Durg,C.G

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन विश्वास" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 23 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है।

जब्त किए गए गांजे की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पहली कार्रवाई: हाईवे किनारे ग्राहक तलाश रहे थे यूपी के युवक

24 जुलाई को भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-6 स्थित आयकर भवन के पास दो संदिग्ध युवकों के अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को धर दबोचा। उनकी तलाशी में चार पैकेट में कुल 21.393 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2.12 लाख रुपये है। साथ ही उनके पास से 1000 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी:

  • कैफ अब्बासी (23) – मेरठ, उत्तरप्रदेश

  • उस्मान कुरैशी (22) – बागपत, उत्तरप्रदेश

दूसरी कार्रवाई: भिलाई के दो स्थानीय युवक भी गांजा बेचते पकड़े गए

इसी दिन पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत दूसरी छापेमारी करते हुए भिलाई के दो युवकों को भी गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.363 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार स्थानीय आरोपी:

  • जगदीश भारती (26) – भिलाई

  • अंकित सूर्यवंशी (31) – भिलाई

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, चारों भेजे गए जेल

चारों आरोपियों से गांजा बेचने के वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में ढाई लाख का गांजा बरामद, यूपी से आए तस्कर समेत चार गिरफ्तार

Durg,C.G

जब्त किए गए गांजे की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पहली कार्रवाई: हाईवे किनारे ग्राहक तलाश रहे थे यूपी के युवक

24 जुलाई को भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-6 स्थित आयकर भवन के पास दो संदिग्ध युवकों के अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को धर दबोचा। उनकी तलाशी में चार पैकेट में कुल 21.393 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2.12 लाख रुपये है। साथ ही उनके पास से 1000 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी:

  • कैफ अब्बासी (23) – मेरठ, उत्तरप्रदेश

  • उस्मान कुरैशी (22) – बागपत, उत्तरप्रदेश

दूसरी कार्रवाई: भिलाई के दो स्थानीय युवक भी गांजा बेचते पकड़े गए

इसी दिन पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत दूसरी छापेमारी करते हुए भिलाई के दो युवकों को भी गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.363 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार स्थानीय आरोपी:

  • जगदीश भारती (26) – भिलाई

  • अंकित सूर्यवंशी (31) – भिलाई

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, चारों भेजे गए जेल

चारों आरोपियों से गांजा बेचने के वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-and-a-half-million-cannabis-recovered-in-the-fort/article-28906

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.