जंगल में बर्बरता: बुजुर्ग के हाथ-पैर तोड़े, फिर की निर्मम हत्या

Chhatarpur, MP

जुझारनगर थाना क्षेत्र के दिदवारा गांव में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई जब बड़ी बंधी के पास एक 70 वर्षीय बुजुर्ग रामआसरे प्रजापति उर्फ रमसा का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई।

परिजनों के मुताबिक, रामआसरे गुरुवार रात करीब 9 बजे अपने खेत की रखवाली के लिए निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। शनिवार को बड़ी बंधी के पास उनका शव खून से सना मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और टूटे हुए हाथ-पैर इस बात की गवाही दे रहे थे कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई है।

हत्या में इस्तेमाल हुआ लोहे का औजार
पुलिस को मौके से लोहे की एक भारी सब्बलनुमा रॉड भी मिली है, जिससे वार किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हमला खेत की ओर जाते समय ही किया गया।

जांच में जुटी पुलिस टीम
घटना की सूचना पर एसडीओपी नवीन दुबे, एफएसएल प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव, क्राइम सीन यूनिट, डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस हत्या की वजहों की तह में जाने की कोशिश कर रही है। खेत संबंधी विवाद, पुरानी रंजिश या लूटपाट की आशंका के एंगल से भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जंगल में बर्बरता: बुजुर्ग के हाथ-पैर तोड़े, फिर की निर्मम हत्या

Chhatarpur, MP

परिजनों के मुताबिक, रामआसरे गुरुवार रात करीब 9 बजे अपने खेत की रखवाली के लिए निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। शनिवार को बड़ी बंधी के पास उनका शव खून से सना मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और टूटे हुए हाथ-पैर इस बात की गवाही दे रहे थे कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई है।

हत्या में इस्तेमाल हुआ लोहे का औजार
पुलिस को मौके से लोहे की एक भारी सब्बलनुमा रॉड भी मिली है, जिससे वार किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हमला खेत की ओर जाते समय ही किया गया।

जांच में जुटी पुलिस टीम
घटना की सूचना पर एसडीओपी नवीन दुबे, एफएसएल प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव, क्राइम सीन यूनिट, डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस हत्या की वजहों की तह में जाने की कोशिश कर रही है। खेत संबंधी विवाद, पुरानी रंजिश या लूटपाट की आशंका के एंगल से भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/burbing-in-the-forest-broke-the-hands-and-feet-of/article-28910

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.