हरिद्वार जा रहे गुना के श्रद्धालुओं की यूपी में दर्दनाक मौत, पति-पत्नी समेत तीन की जान गई

Guna, MP

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के गुना जिले के तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

हादसा सरसावा थाना क्षेत्र के मन्नत ढाबे के पास हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़े रेत से लदे ट्रक से जा टकराई। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में हुआ हादसा

गाड़ी चला रहे सूरज, जो खुद गुना जिले के कुंभराज के रहने वाले हैं, ने बताया कि वे सभी तीर्थ यात्रा पर निकले थे और अंतिम पड़ाव हरिद्वार का था, जहां गंगा स्नान कर वे लौटने वाले थे। जैसे ही उनकी कार सहारनपुर के सरसावा इलाके में मन्नत ढाबे के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार डंपर सामने से ओवरटेक करता हुआ आया। उससे बचने की कोशिश में उनकी कार किनारे खड़े ट्रक में घुस गई।

घटनास्थल पर ही तीन की मौत, शव रखवाए गए मोर्चरी में

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई –

  • पवन (30)

  • रुक्मणि (28) – पवन की पत्नी

  • हरिनारायण (55)

इनके शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सहारनपुर मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

गंभीर रूप से घायल सात लोग अस्पताल में भर्ती

हादसे में लक्ष्मण, रेखा, निरंजन, विमला, दशरथ, रचना और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुछ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

20 जुलाई को निकले थे तीर्थ यात्रा पर

ड्राइवर सूरज ने बताया कि वे 20 जुलाई को कुंभराज से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। वाराणसी, अयोध्या, मथुरा जैसे स्थानों के दर्शन के बाद अब गंगा स्नान कर लौटने की तैयारी थी। लेकिन सहारनपुर पहुंचने से पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गुना से अन्य परिजन भी सहारनपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हरिद्वार जा रहे गुना के श्रद्धालुओं की यूपी में दर्दनाक मौत, पति-पत्नी समेत तीन की जान गई

Guna, MP

हादसा सरसावा थाना क्षेत्र के मन्नत ढाबे के पास हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़े रेत से लदे ट्रक से जा टकराई। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में हुआ हादसा

गाड़ी चला रहे सूरज, जो खुद गुना जिले के कुंभराज के रहने वाले हैं, ने बताया कि वे सभी तीर्थ यात्रा पर निकले थे और अंतिम पड़ाव हरिद्वार का था, जहां गंगा स्नान कर वे लौटने वाले थे। जैसे ही उनकी कार सहारनपुर के सरसावा इलाके में मन्नत ढाबे के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार डंपर सामने से ओवरटेक करता हुआ आया। उससे बचने की कोशिश में उनकी कार किनारे खड़े ट्रक में घुस गई।

घटनास्थल पर ही तीन की मौत, शव रखवाए गए मोर्चरी में

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई –

  • पवन (30)

  • रुक्मणि (28) – पवन की पत्नी

  • हरिनारायण (55)

इनके शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सहारनपुर मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

गंभीर रूप से घायल सात लोग अस्पताल में भर्ती

हादसे में लक्ष्मण, रेखा, निरंजन, विमला, दशरथ, रचना और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुछ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

20 जुलाई को निकले थे तीर्थ यात्रा पर

ड्राइवर सूरज ने बताया कि वे 20 जुलाई को कुंभराज से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। वाराणसी, अयोध्या, मथुरा जैसे स्थानों के दर्शन के बाद अब गंगा स्नान कर लौटने की तैयारी थी। लेकिन सहारनपुर पहुंचने से पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गुना से अन्य परिजन भी सहारनपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-death-of-devotees-of-guna-going-to-haridwar-lost/article-28908

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.