'मन की बात' ने जोड़ा जन-जन को: कुली भाई से लेकर सेना के जवानों तक ने पीएम मोदी के विचारों को सुना

Bhopal, MP

On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 110वां एपिसोड मध्य प्रदेश में उत्साह और समर्पण के साथ सुना गया। भोपाल से लेकर जबलपुर तक विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस संवाद कार्यक्रम को श्रवण कर अपनेपन और राष्ट्रभाव का अनुभव किया।

भोपाल में बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुना ‘मन की बात’

भोपाल के खटलापुरा मंदिर में मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार तिरंगा यात्राओं के रूप में दिखाई दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को मध्य प्रदेश में पर्यटन और स्थानीय उत्पादों की लोकप्रियता से जोड़ा।

महिलाओं को ‘स्काई वॉरियर्स’ की पहचान

वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री द्वारा 'ड्रोन दीदी' के लिए प्रयोग किए गए शब्द ‘स्काई वॉरियर्स’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भी पार्टी पूरी तैयारी में जुटी है।

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर होगा बड़ा आयोजन

वीडी शर्मा ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती को राज्य सरकार ऐतिहासिक रूप देने जा रही है। इस आयोजन में दो लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल होंगी और वे सिंदूर रंग की साड़ी में नजर आएंगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस ट्विटर पर रह गई है, जबकि भाजपा जमीनी स्तर पर जनता के साथ काम कर रही है।"

जबलपुर में जवानों के बीच सुनी गई ‘मन की बात’

जबलपुर के वन एसटीसी सेंट्रल स्कूल के बत्रा ऑडिटोरियम में भारतीय सेना के जवानों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम में मध्य भारत कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंत्री राकेश सिंह ने इसे "सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के बीच सेतु" बताते हुए कहा कि इस बार सैनिकों के साथ यह कार्यक्रम सुनना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।

रानी कमलापति स्टेशन पर कुलियों के साथ बैठकर सांसद ने सुना कार्यक्रम

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर भी मन की बात का आयोजन हुआ, जहां सांसद आलोक शर्मा ने 200 से अधिक कुली भाइयों और उनके परिवार के साथ कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कुली भाइयों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा भी दिलाया।

सांसद आलोक शर्मा ने कहा, “हमारी कोशिश है कि कुली भाइयों को समाज में सम्मानजनक स्थान मिले और उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।"

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By Nitin Trivedi

'मन की बात' ने जोड़ा जन-जन को: कुली भाई से लेकर सेना के जवानों तक ने पीएम मोदी के विचारों को सुना

Bhopal, MP

भोपाल में बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुना ‘मन की बात’

भोपाल के खटलापुरा मंदिर में मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार तिरंगा यात्राओं के रूप में दिखाई दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को मध्य प्रदेश में पर्यटन और स्थानीय उत्पादों की लोकप्रियता से जोड़ा।

महिलाओं को ‘स्काई वॉरियर्स’ की पहचान

वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री द्वारा 'ड्रोन दीदी' के लिए प्रयोग किए गए शब्द ‘स्काई वॉरियर्स’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भी पार्टी पूरी तैयारी में जुटी है।

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर होगा बड़ा आयोजन

वीडी शर्मा ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती को राज्य सरकार ऐतिहासिक रूप देने जा रही है। इस आयोजन में दो लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल होंगी और वे सिंदूर रंग की साड़ी में नजर आएंगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस ट्विटर पर रह गई है, जबकि भाजपा जमीनी स्तर पर जनता के साथ काम कर रही है।"

जबलपुर में जवानों के बीच सुनी गई ‘मन की बात’

जबलपुर के वन एसटीसी सेंट्रल स्कूल के बत्रा ऑडिटोरियम में भारतीय सेना के जवानों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम में मध्य भारत कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंत्री राकेश सिंह ने इसे "सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के बीच सेतु" बताते हुए कहा कि इस बार सैनिकों के साथ यह कार्यक्रम सुनना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।

रानी कमलापति स्टेशन पर कुलियों के साथ बैठकर सांसद ने सुना कार्यक्रम

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर भी मन की बात का आयोजन हुआ, जहां सांसद आलोक शर्मा ने 200 से अधिक कुली भाइयों और उनके परिवार के साथ कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कुली भाइयों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा भी दिलाया।

सांसद आलोक शर्मा ने कहा, “हमारी कोशिश है कि कुली भाइयों को समाज में सम्मानजनक स्थान मिले और उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mann-ki-baat-listened-to-the-ideas-of-pm-modi/article-22155

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.