PM मोदी की अध्यक्षता में NDA की बैठक: 'बस्तर मॉडल' ने खींचा ध्यान, CM साय ने बताया विकास और संस्कृति का आदर्श संयोजन

Raipur, CG

On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राजधानी दिल्ली स्थित अशोक होटल में आयोजित NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ का ‘बस्तर मॉडल’ चर्चा का मुख्य केंद्र रहा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर राज्य की सुशासन आधारित पहलों, नवाचारों और आदिवासी अंचल में जनसहभागिता से जुड़े मॉडल का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

CM साय ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार ने योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना की है। ‘अटल मॉनिटरिंग पोर्टल’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजनाओं की निगरानी हो रही है, जिससे समयबद्ध शिकायत निवारण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य सिर्फ योजना बनाना नहीं, बल्कि उन्हें ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ ज़मीन पर उतारना है।

बस्तर ओलंपिक बना बदलाव की मिसाल

मुख्यमंत्री साय के प्रजेंटेशन का सबसे प्रभावशाली हिस्सा रहा बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम उत्सव। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलोगे इंडिया, जीतोगे इंडिया’ मंत्र को उद्धृत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने इसे आदिवासी क्षेत्रों में साकार किया है। बस्तर ओलंपिक अब केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम बन चुका है। इससे युवाओं के हाथों से बंदूकें छूटकर खेलों का साधन आ गया है।

इस आयोजन में सात जिलों के 32 विकासखंडों से 1.65 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीरंदाजी, कबड्डी, दौड़, रस्साकसी और खो-खो जैसे 11 पारंपरिक खेलों में प्रतियोगिताएं चार श्रेणियों – जूनियर, सीनियर, महिला और दिव्यांग – में संपन्न हुईं।

CM साय ने दोरनापाल निवासी पुनेन सन्ना का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे यह पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र का युवक आज व्हीलचेयर दौड़ में पदक जीतकर समाज के लिए प्रेरणा बना है। प्रधानमंत्री मोदी भी ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक की सराहना कर चुके हैं।

संस्कृति का उत्सव बना ‘बस्तर पंडुम’

बस्तर की सांस्कृतिक आत्मा को मंच देने वाला ‘बस्तर पंडुम’ उत्सव भी बैठक का मुख्य आकर्षण रहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन में 1,885 ग्राम पंचायतों के 1,743 सांस्कृतिक दलों और 47,000 कलाकारों ने भाग लिया। लोकनृत्य, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिताओं और हाट-बाजार जैसे आयोजन बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक को जोड़ने का माध्यम बने हैं।

राज्य सरकार ने 2.4 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को सम्मानित किया है। यह आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक सकारात्मकता और विकास की नई चेतना लेकर आया है।

‘बस्तर मॉडल’ को मिला राष्ट्रीय मंच पर सम्मान

बैठक में जिन राज्यों को अपनी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण करने का अवसर मिला, उनमें छत्तीसगढ़ का ‘बस्तर मॉडल’ सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह विकास और संस्कृति के समन्वय का एक आदर्श उदाहरण है, जिसे देशभर में अपनाया जा सकता है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By Nitin Trivedi

PM मोदी की अध्यक्षता में NDA की बैठक: 'बस्तर मॉडल' ने खींचा ध्यान, CM साय ने बताया विकास और संस्कृति का आदर्श संयोजन

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर राज्य की सुशासन आधारित पहलों, नवाचारों और आदिवासी अंचल में जनसहभागिता से जुड़े मॉडल का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

CM साय ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार ने योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना की है। ‘अटल मॉनिटरिंग पोर्टल’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजनाओं की निगरानी हो रही है, जिससे समयबद्ध शिकायत निवारण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य सिर्फ योजना बनाना नहीं, बल्कि उन्हें ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ ज़मीन पर उतारना है।

बस्तर ओलंपिक बना बदलाव की मिसाल

मुख्यमंत्री साय के प्रजेंटेशन का सबसे प्रभावशाली हिस्सा रहा बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम उत्सव। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलोगे इंडिया, जीतोगे इंडिया’ मंत्र को उद्धृत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने इसे आदिवासी क्षेत्रों में साकार किया है। बस्तर ओलंपिक अब केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम बन चुका है। इससे युवाओं के हाथों से बंदूकें छूटकर खेलों का साधन आ गया है।

इस आयोजन में सात जिलों के 32 विकासखंडों से 1.65 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीरंदाजी, कबड्डी, दौड़, रस्साकसी और खो-खो जैसे 11 पारंपरिक खेलों में प्रतियोगिताएं चार श्रेणियों – जूनियर, सीनियर, महिला और दिव्यांग – में संपन्न हुईं।

CM साय ने दोरनापाल निवासी पुनेन सन्ना का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे यह पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र का युवक आज व्हीलचेयर दौड़ में पदक जीतकर समाज के लिए प्रेरणा बना है। प्रधानमंत्री मोदी भी ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक की सराहना कर चुके हैं।

संस्कृति का उत्सव बना ‘बस्तर पंडुम’

बस्तर की सांस्कृतिक आत्मा को मंच देने वाला ‘बस्तर पंडुम’ उत्सव भी बैठक का मुख्य आकर्षण रहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन में 1,885 ग्राम पंचायतों के 1,743 सांस्कृतिक दलों और 47,000 कलाकारों ने भाग लिया। लोकनृत्य, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिताओं और हाट-बाजार जैसे आयोजन बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक को जोड़ने का माध्यम बने हैं।

राज्य सरकार ने 2.4 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को सम्मानित किया है। यह आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक सकारात्मकता और विकास की नई चेतना लेकर आया है।

‘बस्तर मॉडल’ को मिला राष्ट्रीय मंच पर सम्मान

बैठक में जिन राज्यों को अपनी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण करने का अवसर मिला, उनमें छत्तीसगढ़ का ‘बस्तर मॉडल’ सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह विकास और संस्कृति के समन्वय का एक आदर्श उदाहरण है, जिसे देशभर में अपनाया जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/nda-meeting-under-the-chairmanship-of-pm-modi-bastar-model/article-22159

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.