बैतूल में गौवंश से भरा ट्रक पलटा, 20 गायों की मौत: ड्राइवर-क्लीनर फरार, जीवित पशुओं को पहुंचाया गया गौशाला

Betul, MP

On

जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के नवेगांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गौवंश से भरा एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में 20 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। ट्रक में कुल लगभग 50 गौवंश थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ट्रक छिंदवाड़ा से बैतूल की ओर जा रहा था। मौरखा मार्ग के समीप एक संकरे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कई मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक कार मौके पर पहुंची और दोनों को बैठाकर वहां से निकाल ले गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। घायल गायों को तुरंत नजदीकी गौशाला में भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बूचड़खाने ले जाने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन मवेशियों को संभवतः अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार ड्राइवर और क्लीनर की तलाश भी तेज कर दी गई है। वाहन से प्राप्त दस्तावेजों और नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों और गौ-सेवा से जुड़े संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अवैध गौ-तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By Nitin Trivedi

बैतूल में गौवंश से भरा ट्रक पलटा, 20 गायों की मौत: ड्राइवर-क्लीनर फरार, जीवित पशुओं को पहुंचाया गया गौशाला

Betul, MP

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ट्रक छिंदवाड़ा से बैतूल की ओर जा रहा था। मौरखा मार्ग के समीप एक संकरे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कई मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक कार मौके पर पहुंची और दोनों को बैठाकर वहां से निकाल ले गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। घायल गायों को तुरंत नजदीकी गौशाला में भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बूचड़खाने ले जाने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन मवेशियों को संभवतः अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार ड्राइवर और क्लीनर की तलाश भी तेज कर दी गई है। वाहन से प्राप्त दस्तावेजों और नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों और गौ-सेवा से जुड़े संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अवैध गौ-तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-betul-a-truck-filled-with-cow-dynasty-overturned-20/article-22157

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.