नाले में बहने से 15 वर्षीय छात्र की मौत: झाड़ियों में फंसा, दोस्तों को भनक तक नहीं लगी

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। रतनपुर थाना क्षेत्र के रिंगवार गांव में एक 15 वर्षीय छात्र की नाले में बहकर मौत हो गई।

गुरुवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र पानी के तेज बहाव में झाड़ियों में फंस गया और डूब गया। दोस्तों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

खेलने की बात कहकर निकला था घर से

मृतक छात्र की पहचान जितेंद्र पैकरा (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा 9वीं का छात्र था। गुरुवार को वह घर पर ही था और खेलने की बात कहकर दोपहर को निकला था। इसके बाद वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के पास एक बरसाती नाले में नहाने चला गया।

नहाते समय बहाव में आया, झाड़ियों में फंसा

नाले में नहाते समय पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान जितेंद्र का पैर पास की बेशरम झाड़ियों में फंस गया और वह खुद को संभाल नहीं पाया। झाड़ियों में फंसे होने के कारण वह बहाव में डूब गया।

दोस्त समझ नहीं पाए, बाद में शुरू की तलाश

जब अन्य दोस्त पानी से बाहर निकले तो उन्हें जितेंद्र नजर नहीं आया। पहले उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अंततः उन्होंने घर जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी।

देर शाम झाड़ियों में मिला शव

परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी बुलाया गया। नाले की झाड़ियों में तलाश शुरू की गई, जहां देर शाम झाड़ियों में फंसा छात्र का शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारिश से नालों में उफान, बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नालों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि सामान्य व्यक्ति भी उसमें बह सकता था।

प्रशासन से सुरक्षा उपायों की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बरसात के मौसम में ऐसे खतरनाक स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और बच्चों को नालों व जलाशयों से दूर रखने की जागरूकता फैलाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नाले में बहने से 15 वर्षीय छात्र की मौत: झाड़ियों में फंसा, दोस्तों को भनक तक नहीं लगी

Bilaspur, CG

गुरुवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र पानी के तेज बहाव में झाड़ियों में फंस गया और डूब गया। दोस्तों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

खेलने की बात कहकर निकला था घर से

मृतक छात्र की पहचान जितेंद्र पैकरा (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा 9वीं का छात्र था। गुरुवार को वह घर पर ही था और खेलने की बात कहकर दोपहर को निकला था। इसके बाद वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के पास एक बरसाती नाले में नहाने चला गया।

नहाते समय बहाव में आया, झाड़ियों में फंसा

नाले में नहाते समय पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान जितेंद्र का पैर पास की बेशरम झाड़ियों में फंस गया और वह खुद को संभाल नहीं पाया। झाड़ियों में फंसे होने के कारण वह बहाव में डूब गया।

दोस्त समझ नहीं पाए, बाद में शुरू की तलाश

जब अन्य दोस्त पानी से बाहर निकले तो उन्हें जितेंद्र नजर नहीं आया। पहले उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अंततः उन्होंने घर जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी।

देर शाम झाड़ियों में मिला शव

परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी बुलाया गया। नाले की झाड़ियों में तलाश शुरू की गई, जहां देर शाम झाड़ियों में फंसा छात्र का शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारिश से नालों में उफान, बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नालों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि सामान्य व्यक्ति भी उसमें बह सकता था।

प्रशासन से सुरक्षा उपायों की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बरसात के मौसम में ऐसे खतरनाक स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और बच्चों को नालों व जलाशयों से दूर रखने की जागरूकता फैलाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-15-year-old-student-died-due-to-flowing-in/article-26486

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.