बिलासपुर में तेज रफ्तार वाहन ने 17 मवेशियों को कुचला, हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सड़कों पर लावारिस पशु

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सोमवार देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने 20 से अधिक मवेशियों को रौंद दिया।

इस दुर्घटना में 17 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारीडीह के पास की है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद लावारिस मवेशी सड़कों पर

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। हाईकोर्ट पहले ही राज्य शासन को सड़कों से मवेशियों को हटाने का आदेश दे चुका है, बावजूद इसके कई इलाकों में गाय, बैल और अन्य मवेशी खुलेआम घूमते नजर आते हैं। यह लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है।

गौसेवकों ने जताया विरोध, थाने में की शिकायत

मंगलवार सुबह जब लोगों ने सड़क पर मृत मवेशियों को देखा तो तुरंत सूचना गौसेवकों और पुलिस को दी गई। गौसेवकों ने घायलों को इलाज के लिए भेजा और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में मवेशियों को वाहन ने कुचला हो। सिरगिट्टी, चकरभाठा और मस्तूरी क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दर्जनों मवेशियों की जान जा चुकी है।

मानव जीवन भी संकट में, रात में बढ़ता है खतरा

रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशी अक्सर दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में रतनपुर क्षेत्र में भैंस से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।

प्रशासनिक निष्क्रियता पर उठे सवाल

हाईकोर्ट द्वारा समय-समय पर दिए गए स्पष्ट आदेशों के बावजूद, प्रशासन ने अब तक मवेशियों के संरक्षण और नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं। शहर के कई मार्गों पर शाम ढलते ही मवेशियों का जमावड़ा लग जाता है।

SSP बोले– मालिक और चालक दोनों पर होगी कार्रवाई

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि मवेशियों को लावारिस छोड़ना मालिकों की लापरवाही है। प्रशासन ने पहले भी हिदायतें जारी की थीं, लेकिन पालन नहीं किया गया। पुलिस इस मामले में वाहन चालक और मवेशी मालिक दोनों पर कार्रवाई करेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में तेज रफ्तार वाहन ने 17 मवेशियों को कुचला, हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सड़कों पर लावारिस पशु

Bilaspur, CG

इस दुर्घटना में 17 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारीडीह के पास की है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद लावारिस मवेशी सड़कों पर

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। हाईकोर्ट पहले ही राज्य शासन को सड़कों से मवेशियों को हटाने का आदेश दे चुका है, बावजूद इसके कई इलाकों में गाय, बैल और अन्य मवेशी खुलेआम घूमते नजर आते हैं। यह लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है।

गौसेवकों ने जताया विरोध, थाने में की शिकायत

मंगलवार सुबह जब लोगों ने सड़क पर मृत मवेशियों को देखा तो तुरंत सूचना गौसेवकों और पुलिस को दी गई। गौसेवकों ने घायलों को इलाज के लिए भेजा और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में मवेशियों को वाहन ने कुचला हो। सिरगिट्टी, चकरभाठा और मस्तूरी क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दर्जनों मवेशियों की जान जा चुकी है।

मानव जीवन भी संकट में, रात में बढ़ता है खतरा

रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशी अक्सर दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में रतनपुर क्षेत्र में भैंस से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।

प्रशासनिक निष्क्रियता पर उठे सवाल

हाईकोर्ट द्वारा समय-समय पर दिए गए स्पष्ट आदेशों के बावजूद, प्रशासन ने अब तक मवेशियों के संरक्षण और नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं। शहर के कई मार्गों पर शाम ढलते ही मवेशियों का जमावड़ा लग जाता है।

SSP बोले– मालिक और चालक दोनों पर होगी कार्रवाई

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि मवेशियों को लावारिस छोड़ना मालिकों की लापरवाही है। प्रशासन ने पहले भी हिदायतें जारी की थीं, लेकिन पालन नहीं किया गया। पुलिस इस मामले में वाहन चालक और मवेशी मालिक दोनों पर कार्रवाई करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-high-speed-vehicle-in-bilaspur-despite-the-orders-of/article-27767

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.