बालोद में बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, एक की मौत, 8 घायल

Balod

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक तेज़ रफ्तार बस रायपुर जाते समय खड़ी ट्रक से जा भिड़ी।

इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर पुरूर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, महेंद्र ट्रेवल्स की बस (नंबर CG 04 PW 5480) जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे। जैसे ही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में रामप्रसाद मरकाम (23 वर्ष) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

फिलहाल हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है कि बस चालक की लापरवाही थी या ट्रक के गलत ढंग से खड़े होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

बालोद में बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, एक की मौत, 8 घायल

Balod

इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर पुरूर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, महेंद्र ट्रेवल्स की बस (नंबर CG 04 PW 5480) जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे। जैसे ही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में रामप्रसाद मरकाम (23 वर्ष) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

फिलहाल हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है कि बस चालक की लापरवाही थी या ट्रक के गलत ढंग से खड़े होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-large-road-accident-in-balod-collided-with-a-truck/article-19713

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.