अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को लिखा पत्र, 1242 दिवंगत शिक्षकों के परिजनों के लिए न्याय की मांग

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ में दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती दिख रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस गंभीर विषय पर संवेदनशील निर्णय लेने का आग्रह किया है।

अपने पत्र में सांसद अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के दिवंगत शिक्षकों के परिजन राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ातालाब धरना स्थल पर 307 दिनों तक लगातार आंदोलनरत रहे। इस दौरान जल सत्याग्रह, दण्डवत आंदोलन, जेल भरो आंदोलन और महिलाओं द्वारा मुण्डन जैसे अत्यंत मार्मिक प्रदर्शन कर पीड़ित परिजनों ने अपनी पीड़ा जाहिर की थी। यह आंदोलन पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाला रहा।

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र में लिखा है कि आंदोलन के समय वे स्वयं तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष डॉ. रमन सिंह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ धरनास्थल पर उपस्थित होकर पीड़ित परिवारों के समर्थन में खड़े थे। उन्होंने स्मरण कराया कि भाजपा ने चुनाव के समय इन परिजनों को जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति देने का वादा किया था।

उन्होंने बताया कि अब तक केवल 27 पात्र आवेदकों को ही नियुक्ति दी गई है, जबकि शेष लगभग 1242 परिजन आज भी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनमें से कई अभ्यर्थियों को टीईटी योग्यता के अभाव में अपात्र घोषित कर दिया गया है और कुछ की उम्रसीमा भी पार होती जा रही है।

सांसद ने राज्य सरकार से अपील की है कि इस मामले को मानवीय दृष्टिकोण से देखते हुए राज्य मंत्रिमंडल में प्रस्ताव लाकर आवश्यक नियमों में शिथिलता प्रदान की जाए। जिससे इन पात्र आश्रितों को शिक्षा विभाग एवं पंचायत विभाग के रिक्त तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों जैसे लिपिक, विज्ञान शिक्षक, सहायक शिक्षक, भृत्य आदि पर शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप नियुक्ति मिल सके।

गौरतलब है कि हाल ही में दिवंगत शिक्षकों के परिजनों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की थी और उन्हें ज्ञापन सौंपा था। अग्रवाल ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर इन परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को लिखा पत्र, 1242 दिवंगत शिक्षकों के परिजनों के लिए न्याय की मांग

Raipur, cg

अपने पत्र में सांसद अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के दिवंगत शिक्षकों के परिजन राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ातालाब धरना स्थल पर 307 दिनों तक लगातार आंदोलनरत रहे। इस दौरान जल सत्याग्रह, दण्डवत आंदोलन, जेल भरो आंदोलन और महिलाओं द्वारा मुण्डन जैसे अत्यंत मार्मिक प्रदर्शन कर पीड़ित परिजनों ने अपनी पीड़ा जाहिर की थी। यह आंदोलन पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाला रहा।

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र में लिखा है कि आंदोलन के समय वे स्वयं तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष डॉ. रमन सिंह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ धरनास्थल पर उपस्थित होकर पीड़ित परिवारों के समर्थन में खड़े थे। उन्होंने स्मरण कराया कि भाजपा ने चुनाव के समय इन परिजनों को जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति देने का वादा किया था।

उन्होंने बताया कि अब तक केवल 27 पात्र आवेदकों को ही नियुक्ति दी गई है, जबकि शेष लगभग 1242 परिजन आज भी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनमें से कई अभ्यर्थियों को टीईटी योग्यता के अभाव में अपात्र घोषित कर दिया गया है और कुछ की उम्रसीमा भी पार होती जा रही है।

सांसद ने राज्य सरकार से अपील की है कि इस मामले को मानवीय दृष्टिकोण से देखते हुए राज्य मंत्रिमंडल में प्रस्ताव लाकर आवश्यक नियमों में शिथिलता प्रदान की जाए। जिससे इन पात्र आश्रितों को शिक्षा विभाग एवं पंचायत विभाग के रिक्त तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों जैसे लिपिक, विज्ञान शिक्षक, सहायक शिक्षक, भृत्य आदि पर शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप नियुक्ति मिल सके।

गौरतलब है कि हाल ही में दिवंगत शिक्षकों के परिजनों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की थी और उन्हें ज्ञापन सौंपा था। अग्रवाल ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर इन परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/regarding-compassionate-appointment-mp-brijmohan-agrawal-wrote-a-letter-to/article-19782

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.