तेज आंधी में पलटी कार: महिला सरपंच समेत 3 की मौत, दो गंभीर घायल

Panna

जिले में रविवार को अचानक बदले मौसम ने एक खुशियों से भरे सफर को मातम में बदल दिया।

बृजपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर के पास तेज आंधी के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में सवार बृजपुर की महिला सरपंच सियारानी अहिरवार समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, महिला सरपंच सियारानी अहिरवार (55) अपने पति रामदास अहिरवार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मणिपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। जैसे ही उनका वाहन हीरापुर के पास पहुंचा, तेज आंधी और खराब दृश्यता के चलते कार चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में सियारानी अहिरवार के अलावा उनके करीबी रिश्तेदार घनश्याम अहिरवार (50) और कलावती अहिरवार (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला सरपंच के पति रामदास अहिरवार और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर दुर्घटना का कारण तेज आंधी और चालक द्वारा नियंत्रण खोना बताया है।

गांव में तीन लोगों की एक साथ हुई मौत से मातम का माहौल है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता देने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

तेज आंधी में पलटी कार: महिला सरपंच समेत 3 की मौत, दो गंभीर घायल

Panna

बृजपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर के पास तेज आंधी के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में सवार बृजपुर की महिला सरपंच सियारानी अहिरवार समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, महिला सरपंच सियारानी अहिरवार (55) अपने पति रामदास अहिरवार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मणिपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। जैसे ही उनका वाहन हीरापुर के पास पहुंचा, तेज आंधी और खराब दृश्यता के चलते कार चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में सियारानी अहिरवार के अलावा उनके करीबी रिश्तेदार घनश्याम अहिरवार (50) और कलावती अहिरवार (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला सरपंच के पति रामदास अहिरवार और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर दुर्घटना का कारण तेज आंधी और चालक द्वारा नियंत्रण खोना बताया है।

गांव में तीन लोगों की एक साथ हुई मौत से मातम का माहौल है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता देने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/3-killed-in-a-car-overturned-in-a-strong-storm/article-19778

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.