ट्रेलर के नीचे कूदी महिला: कोरबा में दिल दहला देने वाली आत्महत्या, बैंक से पैसे निकालकर लौटी थी

Korba, CG

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने चलती ट्रेलर के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना एक बैंक के बाहर हुई, जहां वह पैसे निकालकर बाहर खड़ी थी।

 महिला की पहचान 43 वर्षीय कलाबाई के रूप में हुई है, जो सिलयारी गांव की निवासी थी और इन दिनों अपने मायके बांधाखार में रह रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलाबाई कियोस्क बैंक से पैसे निकालने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी, तभी दीपका की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर के नीचे उसने अचानक छलांग लगा दी। घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश जारी है।

परिजनों ने बताया कि कलाबाई के पति की मृत्यु कुछ महीने पहले ही हो चुकी थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। वह अक्सर मायके में ही रहती थी और हाल के दिनों में ज्यादा परेशान दिख रही थी। बुधवार सुबह उसने परिवार को बताया कि वह बैंक जा रही है, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाएगी।

पाली थाना पुलिस अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की जांच जारी है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ट्रेलर के नीचे कूदी महिला: कोरबा में दिल दहला देने वाली आत्महत्या, बैंक से पैसे निकालकर लौटी थी

Korba, CG

 महिला की पहचान 43 वर्षीय कलाबाई के रूप में हुई है, जो सिलयारी गांव की निवासी थी और इन दिनों अपने मायके बांधाखार में रह रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलाबाई कियोस्क बैंक से पैसे निकालने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी, तभी दीपका की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर के नीचे उसने अचानक छलांग लगा दी। घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश जारी है।

परिजनों ने बताया कि कलाबाई के पति की मृत्यु कुछ महीने पहले ही हो चुकी थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। वह अक्सर मायके में ही रहती थी और हाल के दिनों में ज्यादा परेशान दिख रही थी। बुधवार सुबह उसने परिवार को बताया कि वह बैंक जा रही है, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाएगी।

पाली थाना पुलिस अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की जांच जारी है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-woman-jumped-under-the-trailer-returned-to-korba-with/article-29406

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.