बालोद में दीपावली खर्च के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, चोरी का प्रयास नाकाम

Balod, CG

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दीपावली के खर्च को लेकर दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी।

 दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले ग्रेजुएट हैं और आरोप है कि उन्होंने चोरी के इरादे से महिला के घर में घुसकर उसे मार डाला।

मृतका पुनवंतीन देशलहरे (70) अपने पुराने मकान में अकेली रहती थीं। उनका परिवार नए घर में शिफ्ट हो चुका था। 7 अक्टूबर की सुबह उनके बेटे ओमप्रकाश ने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो महिला का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य मौत समझा, लेकिन महिला के कान पर खरोंच के निशान और टॉप्स की चोरी से संदेह बढ़ा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच में यह पता चला कि रातभर केवल दो युवकों के मोबाइल एक्टिव थे। इसी आधार पर भूपेश चंदेल (28) और विनोद कुमार दिवाकर (32) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि दीपावली नजदीक होने के बावजूद उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने चोरी की योजना बनाई। 6 अक्टूबर की रात शराब पीकर दोनों ने महिला के घर की दीवार फांदकर चोरी करने का प्रयास किया। महिला जाग गई तो दोनों ने डर के मारे उसका गला दबाकर हत्या कर दी और चांदी की चेन व टॉप्स लेकर फरार हो गए।

मामले की जांच में डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट, एफएसएल और साइबर टीम शामिल हुई। मोबाइल लोकेशन और CDR जांच में पता चला कि दोनों आरोपी पूरी रात मोबाइल पर भजन सुनते रहे और एक-दूसरे से बातचीत करते रहे। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दोनों आरोपी पढ़े-लिखे हैं; भूपेश बीए और टाइल्स के काम से जुड़ा था, जबकि विनोद बीएससी और बीएड करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/attempt-of-murder-and-theft-of-an-elderly-woman-to/article-35391

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.