रतलाम में दलित-आदिवासी संगठनों ने अनिल मिश्रा व जातंकवाद का पुतला फूंका, केस दर्ज करने की मांग

Ratlam, MP

रतलाम में दलित और आदिवासी संगठनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी और लगातार समाज में दलित-आदिवासी उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया।

 इस दौरान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा और जातंकवाद का पुतला जलाया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि देश और प्रदेश में दलित एवं आदिवासी समुदायों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन और केस की मांग

प्रत्यक्षदर्शियों और पदाधिकारियों के अनुसार, रतलाम के अजाक थाने में अनिल मिश्रा के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया है

जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर को अनिल मिश्रा ने ग्वालियर से सोशल मीडिया पर ऐसा बयान दिया था, जिसमें उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अंग्रेजों का जासूस बताया और उनके अस्तित्व को खत्म करने जैसी आपत्तिजनक बातें कही। इस बयान के बाद लगातार विरोध और प्रदर्शन जारी हैं।

मौजूद नेता और संगठन

इस प्रदर्शन में दलित एवं आदिवासी संगठनों के कई पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें शैलेंद्र खरे, शैलेंद्र मेहना, विशाल कंडारे, हितेश पेमाल, महेश मालवीय, रामचंद्र वर्मा, कैलाश भाटी, आनंद बेडवाल, चंद्रशेखर लश्करी, शंकर लाल मालवीय और किशन सिंगाड प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संगठनों का कहना है कि ऐसे बयान समाज में नफरत और जातिवाद को बढ़ावा देते हैं, और इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-ratlam-dalit-tribal-organizations-burnt-the-effigy-of-anil-mishra/article-35377

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.