भदोही में 49वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला का शुभारंभ, मुख्यमंत्री बोले — चुनौतियां ही नए अवसरों का द्वार खोलती हैं

Digital Desk

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भदोही में आयोजित 49वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला और चौथे कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कालीन उद्योग से जुड़े उद्यमियों, निर्यातकों और बायर्स से संवाद करते हुए कहा कि अमेरिकी टैरिफ से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि इसे अवसर में बदलने का समय है
मुख्यमंत्री ने कहा —

“जब एक देश टैरिफ लगाएगा, तो हम दस नए देशों में व्यापार के रास्ते खोलेंगे। यही आत्मनिर्भर भारत की भावना है।”

 योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूएई, यूके और अन्य देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस विषय पर हाई लेवल कमेटी का गठन किया है, जो उद्योग जगत की जरूरतों और वैश्विक व्यापार नीतियों पर काम कर रही है।

up (9)

ग्लोबल मार्केट में बढ़ी भदोही की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भदोही, मीरजापुर और वाराणसी का कालीन उद्योग उत्तर प्रदेश की आर्थिक शक्ति का प्रतीक बन चुका है। 11 साल पहले जो उद्योग बंदी के कगार पर था, वह अब 88 देशों में निर्यात कर रहा है।
उन्होंने बताया कि पहले एक्सपो में जहां कुछ ही विदेशी खरीदार आए थे, वहीं अब तीन से चार सौ अंतरराष्ट्रीय बायर्स हर साल भदोही पहुंचते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ओडीओपी योजना और एमएसएमई नीतियों के चलते आज यूपी का निर्यात दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

“भदोही को छोटा मत समझिए, यह प्रदेश की आर्थिक रीढ़ है,”
सीएम योगी ने कहा।

 up (7)

महिला स्वावलंबन का माध्यम बना कालीन उद्योग

सीएम योगी ने कहा कि कार्पेट उद्योग न केवल व्यापार है, बल्कि यह कारीगरों और हस्तशिल्पियों की जीवंत परंपरा का प्रतीक है। यह उद्योग 25 से 30 लाख लोगों को रोजगार देता है और हर साल लगभग 17 हजार करोड़ रुपये का निर्यात करता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस उद्योग को महिला स्वावलंबन से जोड़ने के प्रयास में है ताकि महिलाएं घर बैठे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

भदोही-मीरजापुर-वाराणसी बनेगा विशेष कार्पेट विकास क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भदोही, मीरजापुर और वाराणसी को जोड़कर विशेष कार्पेट डेवलपमेंट रीजन विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय कारीगरों, निर्यातकों और निवेशकों को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर लाभ मिलेगा।

उद्यमियों से संवाद और सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री ने विभिन्न उद्यमियों और निर्यातकों से संवाद किया।
उद्योगपति रवि पाटेरिया ने कहा कि भदोही का कालीन उद्योग “हाथों का जादू” है और इसे विशेष दर्जा मिलना चाहिए। इस पर सीएम योगी ने कहा कि सरकार इसके लिए विचार समिति का गठन करेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कालीन उद्योग से जुड़े 55 वर्षों से सक्रिय रवि पाटेरिया को सम्मानित किया, जिनकी कंपनी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण और टूलकिट प्रदान किए, जिनमें
ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थी शामिल रहे।

up (8)

चुनौतियां नहीं, अवसर हैं आगे बढ़ने का संकेत

मुख्यमंत्री ने कहा —

“हमारा लक्ष्य केवल उद्योग को बचाना नहीं, बल्कि इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। अमेरिकी टैरिफ जैसी चुनौतियां हमें और अधिक सशक्त बनाती हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि यूपी का हर उद्योग वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बने और ‘मेड इन यूपी’ का नाम दुनिया में गर्व से लिया जाए।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/inaugurating-the-49th-international-carpet-fair-in-bhadohi-chief-minister/article-35373

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.