15 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर ग्वालियर प्रशासन सतर्क, धारा 163 लागू: पुलिस ने की मॉकड्रिल, शांति बनाए रखने की अपील

Gwalior,M.P

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर हाईकोर्ट परिसर में चल रहे विवाद के बीच 15 अक्टूबर को प्रस्तावित वकीलों और परशुराम सेना के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

 किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने बिना अनुमति किसी भी प्रकार के धरना, जुलूस या प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

शनिवार को पुलिस लाइन में संभावित उपद्रव की स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों पर काबू पाने, पथराव और आगजनी से निपटने का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान आंसू गैस के गोले दागे गए और घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए मैदान से बाहर ले जाया गया।

प्रशासन ने की शांति की अपील

कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी ने शहर के व्यापारियों, वकीलों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक में तय किया गया कि किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधि या पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक और पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा शामिल नहीं हुए।

वरिष्ठ वकील अरविंद दूदावत ने कहा कि “2018 जैसी स्थिति दोबारा नहीं बनने दी जानी चाहिए।” वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने त्योहार के समय शहर में शांति बनाए रखने की बात कही।

सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी

प्रशासन ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाए और किसी भी भड़काऊ बयान या पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

प्रतिमा विवाद की पृष्ठभूमि

यह विवाद मई 2025 से चल रहा है। हाईकोर्ट परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर वकीलों के दो गुटों में टकराव हो चुका है। उस दौरान प्रतिमा की स्थापना पर रोक लगाकर उसे शहर से 15 किमी दूर मूर्तिकार प्रभात राय की वर्कशॉप में रखवा दिया गया था, जहां उसकी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात हैं।

हाल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक और परशुराम सेना ने 15 अक्टूबर को बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gwalior-administration-alert-regarding-15th-october-protest-section-163-imposed/article-35369

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.