मगधम इंटरनेशनल स्कूल पर अतिरिक्त कोर्स थोपने का आरोप, अभिभावकों से सालाना फीस से अधिक वसूली

vidisha, MP

शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन जहां लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है, वहीं मगधम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शिक्षण नियमों को नजरअंदाज करने का मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता अभिभावकों के अनुसार, स्कूल में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के साथ-साथ एक अनधिकृत 'फाउंडेशन कोर्स' भी थोप दिया गया है और इसके नाम पर उनसे सालाना निर्धारित फीस से अधिक राशि वसूली जा रही है।

अतिरिक्त कोर्स न स्वीकारने पर छात्रा को टीसी देने का दबाव

काछी कुआं निवासी देवेंद्र राय एवं कंचन राय ने इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि उनकी पुत्री, जो मगधम इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत है, उससे फाउंडेशन कोर्स के नाम पर ₹8000 तक अतिरिक्त फीस मांगी जा रही है। कोर्स शुल्क ₹2600 है, जबकि स्कूल की सालाना फीस पहले से ही तय है। जब उन्होंने इस कोर्स और अतिरिक्त भुगतान से इनकार किया, तो छात्रा को स्कूल से निकालने और टीसी लेने के लिए बाध्य किया गया।WhatsApp Image 2025-07-01 at 4.25.00 PM

शहर के अन्य स्कूलों में नहीं लागू यह कोर्स

शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि यह 'फाउंडेशन कोर्स' न तो सीबीएसई गाइडलाइन के अनुसार है, न ही शहर के अन्य किसी स्कूल में लागू है। उन्होंने पूछा कि जब बाकी स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई हो रही है, तो मगधम स्कूल में यह अलग कोर्स क्यों लागू किया गया?WhatsApp Image 2025-07-01 at 4.25.00 PM (3)

प्रशासनिक निर्देशों की खुली अवहेलना

शिक्षा सत्र के प्रारंभ में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और बाद में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने निजी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी प्रकार की किताब, ड्रेस या सामग्री खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। इसके साथ ही बस्ते के वजन, निर्धारित पाठ्यक्रम, और फीस के मामले में भी सख्ती की बात कही गई थी। बावजूद इसके मगधम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा प्रशासनिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

स्कूल प्रबंधन की प्रतिक्रिया

इस पूरे प्रकरण पर जब स्कूल संचालक सोमिल पलोड़ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा,
"फाउंडेशन कोर्स या अतिरिक्त फीस संबंधी मामला मेरी जानकारी में नहीं है। यदि जानकारी में आएगा, तो जवाब दिया जाएगा।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मगधम इंटरनेशनल स्कूल पर अतिरिक्त कोर्स थोपने का आरोप, अभिभावकों से सालाना फीस से अधिक वसूली

vidisha, MP

शिकायतकर्ता अभिभावकों के अनुसार, स्कूल में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के साथ-साथ एक अनधिकृत 'फाउंडेशन कोर्स' भी थोप दिया गया है और इसके नाम पर उनसे सालाना निर्धारित फीस से अधिक राशि वसूली जा रही है।

अतिरिक्त कोर्स न स्वीकारने पर छात्रा को टीसी देने का दबाव

काछी कुआं निवासी देवेंद्र राय एवं कंचन राय ने इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि उनकी पुत्री, जो मगधम इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत है, उससे फाउंडेशन कोर्स के नाम पर ₹8000 तक अतिरिक्त फीस मांगी जा रही है। कोर्स शुल्क ₹2600 है, जबकि स्कूल की सालाना फीस पहले से ही तय है। जब उन्होंने इस कोर्स और अतिरिक्त भुगतान से इनकार किया, तो छात्रा को स्कूल से निकालने और टीसी लेने के लिए बाध्य किया गया।WhatsApp Image 2025-07-01 at 4.25.00 PM

शहर के अन्य स्कूलों में नहीं लागू यह कोर्स

शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि यह 'फाउंडेशन कोर्स' न तो सीबीएसई गाइडलाइन के अनुसार है, न ही शहर के अन्य किसी स्कूल में लागू है। उन्होंने पूछा कि जब बाकी स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई हो रही है, तो मगधम स्कूल में यह अलग कोर्स क्यों लागू किया गया?WhatsApp Image 2025-07-01 at 4.25.00 PM (3)

प्रशासनिक निर्देशों की खुली अवहेलना

शिक्षा सत्र के प्रारंभ में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और बाद में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने निजी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी प्रकार की किताब, ड्रेस या सामग्री खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। इसके साथ ही बस्ते के वजन, निर्धारित पाठ्यक्रम, और फीस के मामले में भी सख्ती की बात कही गई थी। बावजूद इसके मगधम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा प्रशासनिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

स्कूल प्रबंधन की प्रतिक्रिया

इस पूरे प्रकरण पर जब स्कूल संचालक सोमिल पलोड़ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा,
"फाउंडेशन कोर्स या अतिरिक्त फीस संबंधी मामला मेरी जानकारी में नहीं है। यदि जानकारी में आएगा, तो जवाब दिया जाएगा।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/magadham-international-school-accused-of-imposing-additional-courses-more-than/article-26173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.