बेमेतरा में शिक्षक नहीं, ताला लगाकर सड़क पर बैठे छात्र: मंत्री के जन्मदिन में व्यस्त DEO-BEO, बच्चों ने कहा – "हमन ल गुरुजी दव..."

Bemetara,C.G

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हायर सेकेंडरी स्कूल खाती के छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई में बाधा और शिक्षकों की कमी के विरोध में स्कूल में ताला जड़ दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। बच्चों का कहना है कि विज्ञान, गणित और वाणिज्य जैसे अहम विषयों के शिक्षक स्कूल में मौजूद ही नहीं हैं। ऐसे में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होने के बावजूद पढ़ाई पूरी तरह ठप है।

प्रदर्शन कर रहे बच्चों ने सवाल उठाया – "जब गुरुजी ही नहीं हैं, तो हम कैसे पढ़ेंगे?" बच्चों ने स्लोगन भी लगाया – "हमन ल गुरुजी दव…"

मंत्री के जन्मदिन में व्यस्त अफसर, बच्चों की सुध नहीं

जहां छात्र-छात्राएं शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के बंगले पर उनके जन्मदिन का जश्न मनाने में व्यस्त नजर आए। इस विरोधाभास ने प्रशासन की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिले में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले आत्मानंद स्कूल, बेमेतरा के छात्रों ने भी शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया था। वहां छात्रों ने नाराजगी जताते हुए कहा था –
"हमें शराब दुकान नहीं, स्कूल में शिक्षक चाहिए!"

छात्रों का कहना था कि राज्य सरकार शराब दुकानें खोल सकती है, लेकिन स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक नियुक्त करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।

प्रिंसिपल के जवाब से और बढ़ा आक्रोश

छात्रों ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से विषय शिक्षकों की मांग की, तो उन्हें कहा गया कि डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर लो, और यदि पसंद नहीं तो टीसी लेकर स्कूल छोड़ दो। इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से बच्चों का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा है।

शिक्षा विभाग का युक्तियुक्तकरण वादा हवा-हवाई?

हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि पूरे जिले में युक्तियुक्तकरण (Rationalization) के जरिए शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। बच्चों के सड़क पर उतरने और स्कूल में तालाबंदी से शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बेमेतरा में शिक्षक नहीं, ताला लगाकर सड़क पर बैठे छात्र: मंत्री के जन्मदिन में व्यस्त DEO-BEO, बच्चों ने कहा – "हमन ल गुरुजी दव..."

Bemetara,C.G

प्रदर्शन कर रहे बच्चों ने सवाल उठाया – "जब गुरुजी ही नहीं हैं, तो हम कैसे पढ़ेंगे?" बच्चों ने स्लोगन भी लगाया – "हमन ल गुरुजी दव…"

मंत्री के जन्मदिन में व्यस्त अफसर, बच्चों की सुध नहीं

जहां छात्र-छात्राएं शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के बंगले पर उनके जन्मदिन का जश्न मनाने में व्यस्त नजर आए। इस विरोधाभास ने प्रशासन की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिले में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले आत्मानंद स्कूल, बेमेतरा के छात्रों ने भी शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया था। वहां छात्रों ने नाराजगी जताते हुए कहा था –
"हमें शराब दुकान नहीं, स्कूल में शिक्षक चाहिए!"

छात्रों का कहना था कि राज्य सरकार शराब दुकानें खोल सकती है, लेकिन स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक नियुक्त करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।

प्रिंसिपल के जवाब से और बढ़ा आक्रोश

छात्रों ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से विषय शिक्षकों की मांग की, तो उन्हें कहा गया कि डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर लो, और यदि पसंद नहीं तो टीसी लेकर स्कूल छोड़ दो। इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से बच्चों का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा है।

शिक्षा विभाग का युक्तियुक्तकरण वादा हवा-हवाई?

हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि पूरे जिले में युक्तियुक्तकरण (Rationalization) के जरिए शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। बच्चों के सड़क पर उतरने और स्कूल में तालाबंदी से शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bemetara-not-a-teacher-locked-and-sitting-on-the/article-26165

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.