बिलासपुर: युवती बोली- अपनी मर्जी से की शादी, परिजन बोले- लव जिहाद; SSP बंगले का घेराव

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती द्वारा अपनी मर्जी से युवक के साथ विवाह करने के मामले ने विवाद का रूप ले लिया है। परिजनों ने जहां ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है, वहीं युवती ने वीडियो जारी कर खुद के बालिग और सुरक्षित होने की बात कही है।

कथित अपहरण से शुरू हुआ मामला

घटना की शुरुआत रविवार को हुई जब सिंधी समाज से ताल्लुक रखने वाली 26 वर्षीय युवती अपने घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मोहम्मद अजहर नामक युवक ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। पुलिस जांच में पता चला कि युवती बालिग है, जिसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया।

युवती का वीडियो बयान: "मैंने अपनी मर्जी से शादी की"

मंगलवार को युवती का एक वीडियो सामने आया जिसमें उसने कहा कि वह 25 साल की है और 9 फरवरी 2025 को मोहम्मद अजहर से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। दोनों पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में थे। उसने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या धोखाधड़ी नहीं हुई है और वह सुरक्षित है। साथ ही उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की, यह कहते हुए कि उसके पति और करीबी लोगों को धमकियां दी जा रही हैं।

थाना और SSP बंगले में हंगामा

इस वीडियो के बावजूद, युवती के परिजन और समाज के लोगों ने पहले सिविल लाइन थाने और फिर देर रात SSP रजनेश सिंह के बंगले का घेराव किया। उनका आरोप था कि युवती को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और उसका ब्रेनवॉश’ किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया।

प्रशासन का आश्वासन, परिजन अडिग

SSP रजनेश सिंह ने समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें तत्पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। वहीं, सिविल लाइन टीआई एसआर साहू और सीएसपी निमितेश सिंह ने भी समझाइश देते हुए लोगों को शांत किया।

विधायक से भी की गई मुलाकात की कोशिश

रात में समाज के कुछ सदस्य स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल के घर भी पहुंचे, लेकिन उनके शहर से बाहर होने के चलते सिर्फ फोन पर ही बात हो सकी। इसके बाद भीड़ SSP बंगले पहुंच गई।

फिलहाल स्थिति: युवती की तलाश और बयान की पुष्टि में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल युवती और युवक के ठिकाने की पुष्टि कर रही है और पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच जारी है। प्रशासन की ओर से युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर: युवती बोली- अपनी मर्जी से की शादी, परिजन बोले- लव जिहाद; SSP बंगले का घेराव

Bilaspur, CG

कथित अपहरण से शुरू हुआ मामला

घटना की शुरुआत रविवार को हुई जब सिंधी समाज से ताल्लुक रखने वाली 26 वर्षीय युवती अपने घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मोहम्मद अजहर नामक युवक ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। पुलिस जांच में पता चला कि युवती बालिग है, जिसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया।

युवती का वीडियो बयान: "मैंने अपनी मर्जी से शादी की"

मंगलवार को युवती का एक वीडियो सामने आया जिसमें उसने कहा कि वह 25 साल की है और 9 फरवरी 2025 को मोहम्मद अजहर से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। दोनों पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में थे। उसने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या धोखाधड़ी नहीं हुई है और वह सुरक्षित है। साथ ही उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की, यह कहते हुए कि उसके पति और करीबी लोगों को धमकियां दी जा रही हैं।

थाना और SSP बंगले में हंगामा

इस वीडियो के बावजूद, युवती के परिजन और समाज के लोगों ने पहले सिविल लाइन थाने और फिर देर रात SSP रजनेश सिंह के बंगले का घेराव किया। उनका आरोप था कि युवती को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और उसका ब्रेनवॉश’ किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया।

प्रशासन का आश्वासन, परिजन अडिग

SSP रजनेश सिंह ने समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें तत्पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। वहीं, सिविल लाइन टीआई एसआर साहू और सीएसपी निमितेश सिंह ने भी समझाइश देते हुए लोगों को शांत किया।

विधायक से भी की गई मुलाकात की कोशिश

रात में समाज के कुछ सदस्य स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल के घर भी पहुंचे, लेकिन उनके शहर से बाहर होने के चलते सिर्फ फोन पर ही बात हो सकी। इसके बाद भीड़ SSP बंगले पहुंच गई।

फिलहाल स्थिति: युवती की तलाश और बयान की पुष्टि में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल युवती और युवक के ठिकाने की पुष्टि कर रही है और पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच जारी है। प्रशासन की ओर से युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bilaspur-girl-said-family-family-said-love-jihad-ssp-bungalow/article-21674

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.