पहलगाम हत्याकांड पर आक्रोश: किसान संघर्ष समिति ने सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन, डिप्टी सीएम देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन

Rewa, MP

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 27 भारतीय नागरिकों की निर्मम हत्या के खिलाफ देशभर में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय आवाहन पर रीवा में संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में समिति ने केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाकर पहलगाम हमले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। समिति ने यह भी आरोप लगाया कि सर्वदलीय बैठकें आयोजित तो की गईं, लेकिन उनमें प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति से राष्ट्रीय एकता की पहल अधूरी रह गई।

अमेरिका के दबाव में युद्धविराम पर सवाल

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सरकार ने अमेरिका के दबाव में बिना किसी ठोस परिणाम के युद्धविराम किया, जिससे देश की जनता चिंतित है। समिति ने स्पष्ट किया कि भारत-पाक वार्ता का समर्थन किया जा सकता है, लेकिन किसी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम देवड़ा का पुतला फूंका

विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान संघर्ष समिति ने मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के खिलाफ भी मोर्चा खोला। समिति का आरोप है कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए, जिससे देश की भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं का पुतला दहन कर आक्रोश जताया और प्रधानमंत्री से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

पहलगाम हत्याकांड पर आक्रोश: किसान संघर्ष समिति ने सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन, डिप्टी सीएम देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन

Rewa, MP

ज्ञापन में समिति ने केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाकर पहलगाम हमले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। समिति ने यह भी आरोप लगाया कि सर्वदलीय बैठकें आयोजित तो की गईं, लेकिन उनमें प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति से राष्ट्रीय एकता की पहल अधूरी रह गई।

अमेरिका के दबाव में युद्धविराम पर सवाल

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सरकार ने अमेरिका के दबाव में बिना किसी ठोस परिणाम के युद्धविराम किया, जिससे देश की जनता चिंतित है। समिति ने स्पष्ट किया कि भारत-पाक वार्ता का समर्थन किया जा सकता है, लेकिन किसी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम देवड़ा का पुतला फूंका

विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान संघर्ष समिति ने मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के खिलाफ भी मोर्चा खोला। समिति का आरोप है कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए, जिससे देश की भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं का पुतला दहन कर आक्रोश जताया और प्रधानमंत्री से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-outrage-on-the-pahalgam-murder-case-was-submitted-by/article-21689

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.