24 मई को होगा टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान, गौतम गंभीर करेंगे खुलासा

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम के अगले टेस्ट कप्तान के नाम को लेकर जारी सस्पेंस अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है।

बीसीसीआई (BCCI) ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि 24 मई, शनिवार को टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान के नाम की घोषणा की जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित फैसले की घोषणा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की मौजूदगी में की जाएगी।

रोहित शर्मा की विदाई के बाद कप्तानी का सवाल

वरिष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही यह सवाल खड़ा हो गया था कि भारतीय टेस्ट टीम की कमान अब किसे सौंपी जाएगी। बीते कुछ सप्ताहों से इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, लेकिन अब बीसीसीआई की ओर से तय की गई तारीख के साथ ही इन अटकलों पर विराम लगने जा रहा है।

कौन-कौन हैं रेस में सबसे आगे?

नए कप्तान को लेकर कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं, लेकिन शुभमन गिल सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह भी रेस में बने हुए हैं। क्रिकेट पंडितों के अनुसार, गिल की युवा ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है, जबकि पंत की आक्रामक शैली और बुमराह की शांत रणनीति भी चयनकर्ताओं को आकर्षित कर रही है।

गंभीर और अगरकर देंगे मीडिया को जवाब

24 मई को होने वाले इस ऐलान में गौतम गंभीर और अजीत अगरकर मीडिया से मुखातिब होंगे। वे ना सिर्फ नए कप्तान का नाम बताएंगे, बल्कि चयन के पीछे की रणनीति और तर्क को भी साझा करेंगे।

इंग्लैंड दौरे से होगा WTC साइकिल का आगाज़

टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का नया चक्र 20 जून से शुरू हो रहा है, जिसमें भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले कप्तान की घोषणा बेहद आवश्यक थी, जिसे अब 24 मई को अंतिम रूप दिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

24 मई को होगा टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान, गौतम गंभीर करेंगे खुलासा

Sports Desk

बीसीसीआई (BCCI) ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि 24 मई, शनिवार को टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान के नाम की घोषणा की जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित फैसले की घोषणा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की मौजूदगी में की जाएगी।

रोहित शर्मा की विदाई के बाद कप्तानी का सवाल

वरिष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही यह सवाल खड़ा हो गया था कि भारतीय टेस्ट टीम की कमान अब किसे सौंपी जाएगी। बीते कुछ सप्ताहों से इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, लेकिन अब बीसीसीआई की ओर से तय की गई तारीख के साथ ही इन अटकलों पर विराम लगने जा रहा है।

कौन-कौन हैं रेस में सबसे आगे?

नए कप्तान को लेकर कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं, लेकिन शुभमन गिल सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह भी रेस में बने हुए हैं। क्रिकेट पंडितों के अनुसार, गिल की युवा ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है, जबकि पंत की आक्रामक शैली और बुमराह की शांत रणनीति भी चयनकर्ताओं को आकर्षित कर रही है।

गंभीर और अगरकर देंगे मीडिया को जवाब

24 मई को होने वाले इस ऐलान में गौतम गंभीर और अजीत अगरकर मीडिया से मुखातिब होंगे। वे ना सिर्फ नए कप्तान का नाम बताएंगे, बल्कि चयन के पीछे की रणनीति और तर्क को भी साझा करेंगे।

इंग्लैंड दौरे से होगा WTC साइकिल का आगाज़

टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का नया चक्र 20 जून से शुरू हो रहा है, जिसमें भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले कप्तान की घोषणा बेहद आवश्यक थी, जिसे अब 24 मई को अंतिम रूप दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/team-indias-new-test-captain-will-be-announced-on-may/article-21704

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.