रायगढ़ में मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर बवाल: महिलाओं और पुलिस में झड़प, कयाघाट बना छावनी, 100 घरों पर चला बुलडोजर

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में केलो नदी किनारे बन रहे मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ने विवाद का रूप ले लिया है। शनिवार सुबह प्रशासन ने कयाघाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिसके विरोध में स्थानीय महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से 100 से अधिक परिवारों पर विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है।

बुलडोजर की आहट से मचा हड़कंप

नगर निगम की टीम शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे भारी पुलिस बल के साथ कयाघाट पहुंची। पहले चरण में 20 घरों को तोड़ा गया है और आने वाले दिनों में करीब 100 घरों को हटाने की योजना बताई जा रही है। जैसे ही बुलडोजर चला, महिलाएं विरोध में सामने आ गईं और पुलिस का रास्ता रोक लिया। इस दौरान पुलिस और महिला प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प हुई, जिससे इलाके का माहौल गरमा गया।

रात में कलेक्टर बंगले का घेराव, सुबह चला बुलडोजर

प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार रात सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर बंगले का घेराव किया था। लोगों ने मांग की थी कि उनके पुनर्वास की व्यवस्था के बिना कोई घर न तोड़ा जाए। बावजूद इसके, प्रशासन ने अगले ही सुबह तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन सरकारी है और पहले से नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कयाघाट

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कयाघाट क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। हर चौराहे और गली में पुलिस बल की तैनाती है। महिला पुलिसकर्मियों को भी बड़ी संख्या में मौके पर भेजा गया है ताकि महिलाओं के विरोध को नियंत्रित किया जा सके। हालांकि, स्थानीय लोग प्रशासन पर मनमानी और जबरन बेदखली का आरोप लगा रहे हैं।

प्रशासन VS जनता: टकराव की स्थिति

नगर निगम का कहना है कि मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट शहर की सुंदरता और यातायात सुधार की दृष्टि से जरूरी है, और अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है। दूसरी ओर, स्थानीय लोग कहते हैं कि वर्षों से बसे परिवारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर बवाल: महिलाओं और पुलिस में झड़प, कयाघाट बना छावनी, 100 घरों पर चला बुलडोजर

Raigarh, CG

बुलडोजर की आहट से मचा हड़कंप

नगर निगम की टीम शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे भारी पुलिस बल के साथ कयाघाट पहुंची। पहले चरण में 20 घरों को तोड़ा गया है और आने वाले दिनों में करीब 100 घरों को हटाने की योजना बताई जा रही है। जैसे ही बुलडोजर चला, महिलाएं विरोध में सामने आ गईं और पुलिस का रास्ता रोक लिया। इस दौरान पुलिस और महिला प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प हुई, जिससे इलाके का माहौल गरमा गया।

रात में कलेक्टर बंगले का घेराव, सुबह चला बुलडोजर

प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार रात सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर बंगले का घेराव किया था। लोगों ने मांग की थी कि उनके पुनर्वास की व्यवस्था के बिना कोई घर न तोड़ा जाए। बावजूद इसके, प्रशासन ने अगले ही सुबह तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन सरकारी है और पहले से नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कयाघाट

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कयाघाट क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। हर चौराहे और गली में पुलिस बल की तैनाती है। महिला पुलिसकर्मियों को भी बड़ी संख्या में मौके पर भेजा गया है ताकि महिलाओं के विरोध को नियंत्रित किया जा सके। हालांकि, स्थानीय लोग प्रशासन पर मनमानी और जबरन बेदखली का आरोप लगा रहे हैं।

प्रशासन VS जनता: टकराव की स्थिति

नगर निगम का कहना है कि मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट शहर की सुंदरता और यातायात सुधार की दृष्टि से जरूरी है, और अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है। दूसरी ओर, स्थानीय लोग कहते हैं कि वर्षों से बसे परिवारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bulldozers-run-on-100-houses-cantonment-made-a-clash-between/article-24271

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.