खुले गटर में गिरा 6 साल का बच्चा, मौत: परिजनों ने निकाला, अस्पताल पहुंचने से पहले टूड़ा दम

vidisha, MP

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के खेजड़ा महलपुर गांव में शुक्रवार शाम एक मासूम की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

खेलते-खेलते 6 वर्षीय शुभम लोधी खुले गटर में गिर गया, जहां करीब 3 घंटे तक वह फंसा रहा। जब तक परिजन उसे निकालकर अस्पताल पहुंचा पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे ने विदिशा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

गटर में गिरने के बाद 3 घंटे तक तलाश, फिर भी नहीं बची जान

शुभम के चाचा संदीप लोधी के मुताबिक, शाम 6 बजे शुभम घर से खेलते-खेलते बाहर निकला था और फिर अचानक लापता हो गया। परिजन आसपास ढूंढ़ते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में किसी ने बताया कि वह पड़ोसी द्वारा खुदवाए गड्ढे में गिर गया है, जो बारिश से भर चुका था। रात 9 बजे तक गटर से बच्चे को निकालकर पहले रायसेन अस्पताल और फिर विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खुले गड्ढे ने ली मासूम की जान, पहले भी गिर चुकी थी गाय

परिजनों ने पड़ोसी प्रेम सिंह और सुदीप पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों ने शौचालय का गड्ढा खुदवाया था, लेकिन न उसे ढका गया और न कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया। बारिश की वजह से गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया था और किसी को पता नहीं चला कि वहां कोई खतरा है। इससे पहले भी उसी गड्ढे में एक गाय गिर चुकी थी, लेकिन उसके बावजूद कोई चेतावनी या सुरक्षा उपाय नहीं किए गए।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग, पुलिस ने दर्ज किया मर्ग

परिवारवालों ने इस हादसे के लिए पड़ोसियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर गड्ढे को ढका गया होता, तो आज उनका बच्चा जिंदा होता। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

🔸 कुछ दिन पहले ही स्कूल में हुआ था एडमिशन

शुभम की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही शुभम का पहली कक्षा में एडमिशन हुआ था। उसके पिता खेती करते हैं और परिवार का खर्च उठाते हैं। शुभम की एक तीन साल की छोटी बहन भी है, जो अब हमेशा अपने भाई की कमी महसूस करेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खुले गटर में गिरा 6 साल का बच्चा, मौत: परिजनों ने निकाला, अस्पताल पहुंचने से पहले टूड़ा दम

vidisha, MP

खेलते-खेलते 6 वर्षीय शुभम लोधी खुले गटर में गिर गया, जहां करीब 3 घंटे तक वह फंसा रहा। जब तक परिजन उसे निकालकर अस्पताल पहुंचा पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे ने विदिशा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

गटर में गिरने के बाद 3 घंटे तक तलाश, फिर भी नहीं बची जान

शुभम के चाचा संदीप लोधी के मुताबिक, शाम 6 बजे शुभम घर से खेलते-खेलते बाहर निकला था और फिर अचानक लापता हो गया। परिजन आसपास ढूंढ़ते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में किसी ने बताया कि वह पड़ोसी द्वारा खुदवाए गड्ढे में गिर गया है, जो बारिश से भर चुका था। रात 9 बजे तक गटर से बच्चे को निकालकर पहले रायसेन अस्पताल और फिर विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खुले गड्ढे ने ली मासूम की जान, पहले भी गिर चुकी थी गाय

परिजनों ने पड़ोसी प्रेम सिंह और सुदीप पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों ने शौचालय का गड्ढा खुदवाया था, लेकिन न उसे ढका गया और न कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया। बारिश की वजह से गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया था और किसी को पता नहीं चला कि वहां कोई खतरा है। इससे पहले भी उसी गड्ढे में एक गाय गिर चुकी थी, लेकिन उसके बावजूद कोई चेतावनी या सुरक्षा उपाय नहीं किए गए।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग, पुलिस ने दर्ज किया मर्ग

परिवारवालों ने इस हादसे के लिए पड़ोसियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर गड्ढे को ढका गया होता, तो आज उनका बच्चा जिंदा होता। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

🔸 कुछ दिन पहले ही स्कूल में हुआ था एडमिशन

शुभम की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही शुभम का पहली कक्षा में एडमिशन हुआ था। उसके पिता खेती करते हैं और परिवार का खर्च उठाते हैं। शुभम की एक तीन साल की छोटी बहन भी है, जो अब हमेशा अपने भाई की कमी महसूस करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-6-year-old-child-fell-into-an-open-gutter/article-27406

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.