मानसून में कपड़े सुखाने की टेंशन खत्म! अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Lifestyle

बारिश का मौसम अपने साथ सुकून और ठंडक तो लाता है, लेकिन एक समस्या हर घर में आम हो जाती है—कपड़े सुखाने की झंझट।

लगातार बारिश, कम धूप और वातावरण में मौजूद नमी के कारण कपड़े समय पर सूखते नहीं और उनमें सीलन की बदबू भी आने लगती है। लेकिन परेशान न हों, कुछ स्मार्ट और आसान घरेलू उपाय आपकी इस समस्या का हल बन सकते हैं।

1. फैन के नीचे सुखाना है असरदार तरीका

यदि धूप नहीं निकल रही है और कपड़े नम रह गए हैं, तो उन्हें सीलिंग फैन या टेबल फैन के नीचे सुखाना सबसे आसान और असरदार तरीका है। कपड़ों को एक हैंगर पर टांग दें या सीधा किसी कपड़े के स्टैंड पर फैन के नीचे रखें, यह नमी जल्दी सोख लेगा।

2. हीटर से मिलेगी गर्मी और बदबू से राहत

अगर आपके पास हीटर है, तो उसे इस्तेमाल में लाने का यह भी सही मौका है। हीटर को बंद कमरे में चलाएं और उसी कमरे में हल्के गीले कपड़े फैला दें। कुछ घंटों में न सिर्फ कपड़े सूख जाएंगे, बल्कि उनमें आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी

3. हेयर ड्रायर सिर्फ बालों के लिए नहीं

हेयर ड्रायर सिर्फ बाल सुखाने के लिए नहीं होता। यदि आपको किसी खास कपड़े को तुरंत पहनना है और वो थोड़ा गीला है, तो हेयर ड्रायर को हाई मोड पर लगाएं और कपड़े के गीले हिस्से पर चलाएं। यह ट्रिक फटाफट काम करती है।

4. प्रेस से भी हो सकता है काम

अगर कपड़े बहुत हल्के गीले हैं, तो आयरन (प्रेस) से उन्हें सूखाया जा सकता है। ध्यान रखें कि कपड़ा पूरी तरह न भीगा हो, वरना यह तरीका काम नहीं करेगा। हल्की नमी पर गर्म प्रेस चलाकर उसे जल्द सुखाया जा सकता है।

5. कमरे में वेंटिलेशन बढ़ाएं

कपड़े यदि कमरे में ही सुखा रहे हैं, तो खिड़की थोड़ी खुली रखें या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें। इससे कमरे में मौजूद नमी बाहर निकलेगी और कपड़े जल्दी सूखेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मानसून में कपड़े सुखाने की टेंशन खत्म! अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Lifestyle

लगातार बारिश, कम धूप और वातावरण में मौजूद नमी के कारण कपड़े समय पर सूखते नहीं और उनमें सीलन की बदबू भी आने लगती है। लेकिन परेशान न हों, कुछ स्मार्ट और आसान घरेलू उपाय आपकी इस समस्या का हल बन सकते हैं।

1. फैन के नीचे सुखाना है असरदार तरीका

यदि धूप नहीं निकल रही है और कपड़े नम रह गए हैं, तो उन्हें सीलिंग फैन या टेबल फैन के नीचे सुखाना सबसे आसान और असरदार तरीका है। कपड़ों को एक हैंगर पर टांग दें या सीधा किसी कपड़े के स्टैंड पर फैन के नीचे रखें, यह नमी जल्दी सोख लेगा।

2. हीटर से मिलेगी गर्मी और बदबू से राहत

अगर आपके पास हीटर है, तो उसे इस्तेमाल में लाने का यह भी सही मौका है। हीटर को बंद कमरे में चलाएं और उसी कमरे में हल्के गीले कपड़े फैला दें। कुछ घंटों में न सिर्फ कपड़े सूख जाएंगे, बल्कि उनमें आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी

3. हेयर ड्रायर सिर्फ बालों के लिए नहीं

हेयर ड्रायर सिर्फ बाल सुखाने के लिए नहीं होता। यदि आपको किसी खास कपड़े को तुरंत पहनना है और वो थोड़ा गीला है, तो हेयर ड्रायर को हाई मोड पर लगाएं और कपड़े के गीले हिस्से पर चलाएं। यह ट्रिक फटाफट काम करती है।

4. प्रेस से भी हो सकता है काम

अगर कपड़े बहुत हल्के गीले हैं, तो आयरन (प्रेस) से उन्हें सूखाया जा सकता है। ध्यान रखें कि कपड़ा पूरी तरह न भीगा हो, वरना यह तरीका काम नहीं करेगा। हल्की नमी पर गर्म प्रेस चलाकर उसे जल्द सुखाया जा सकता है।

5. कमरे में वेंटिलेशन बढ़ाएं

कपड़े यदि कमरे में ही सुखा रहे हैं, तो खिड़की थोड़ी खुली रखें या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें। इससे कमरे में मौजूद नमी बाहर निकलेगी और कपड़े जल्दी सूखेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/adopt-these-easy-home-remedies-to-finish-the-tension-of/article-27402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.