T20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की ऐतिहासिक एंट्री, नीदरलैंड ने भी पक्की की जगह

Sports

क्रिकेट की दुनिया में एक नई शुरुआत दर्ज हुई है। इटली ने पहली बार मेंस T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया है।

यह उपलब्धि यूरोपियन क्वालिफायर टूर्नामेंट के ज़रिए हासिल की गई, जिसमें इटली ने टॉप-2 में जगह बनाकर भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट कटा लिया।

इटली के साथ नीदरलैंड ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि इटली को आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका क्वालिफिकेशन पहले ही तय हो चुका था।

स्कॉटलैंड और जर्सी का टूर्नामेंट से बाहर होना चौंकाने वाला

जहां इटली और नीदरलैंड ने अपनी जगह सुनिश्चित की, वहीं स्कॉटलैंड जैसी अनुभवी टीम और जुझारू जर्सी बाहर हो गईं। खासकर स्कॉटलैंड, जो पिछले चार वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुका है, वह जर्सी के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार के चलते प्रतियोगिता से बाहर हो गया।

जर्सी ने अंतिम मुकाबले में एक विकेट से जीत तो दर्ज की, लेकिन नेट रन रेट के मामले में इटली से पिछड़ गया। दोनों टीमों के 5-5 अंक थे, पर इटली का रन रेट बेहतर रहा।

नीदरलैंड ने आखिरी मैच में इटली को हराया

11 जुलाई 2025 को हुए अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड ने इटली को 9 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इटली ने 20 ओवर में 134 रन बनाए। नीदरलैंड ने लक्ष्य को 16.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुकाबला केवल स्थिति की पुष्टि भर था क्योंकि दोनों टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थीं।

अब तक 15 टीमें तय, 5 स्थान अभी भी खाली

T20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। अब तक भारत, श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, आयरलैंड, इटली और नीदरलैंड क्वालिफाई कर चुके हैं।
5 स्थान अभी भी बाकी हैं, जिन पर क्वालिफायर टूर्नामेंट के माध्यम से फैसला होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

T20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की ऐतिहासिक एंट्री, नीदरलैंड ने भी पक्की की जगह

Sports

यह उपलब्धि यूरोपियन क्वालिफायर टूर्नामेंट के ज़रिए हासिल की गई, जिसमें इटली ने टॉप-2 में जगह बनाकर भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट कटा लिया।

इटली के साथ नीदरलैंड ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि इटली को आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका क्वालिफिकेशन पहले ही तय हो चुका था।

स्कॉटलैंड और जर्सी का टूर्नामेंट से बाहर होना चौंकाने वाला

जहां इटली और नीदरलैंड ने अपनी जगह सुनिश्चित की, वहीं स्कॉटलैंड जैसी अनुभवी टीम और जुझारू जर्सी बाहर हो गईं। खासकर स्कॉटलैंड, जो पिछले चार वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुका है, वह जर्सी के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार के चलते प्रतियोगिता से बाहर हो गया।

जर्सी ने अंतिम मुकाबले में एक विकेट से जीत तो दर्ज की, लेकिन नेट रन रेट के मामले में इटली से पिछड़ गया। दोनों टीमों के 5-5 अंक थे, पर इटली का रन रेट बेहतर रहा।

नीदरलैंड ने आखिरी मैच में इटली को हराया

11 जुलाई 2025 को हुए अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड ने इटली को 9 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इटली ने 20 ओवर में 134 रन बनाए। नीदरलैंड ने लक्ष्य को 16.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुकाबला केवल स्थिति की पुष्टि भर था क्योंकि दोनों टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थीं।

अब तक 15 टीमें तय, 5 स्थान अभी भी खाली

T20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। अब तक भारत, श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, आयरलैंड, इटली और नीदरलैंड क्वालिफाई कर चुके हैं।
5 स्थान अभी भी बाकी हैं, जिन पर क्वालिफायर टूर्नामेंट के माध्यम से फैसला होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/italys-historical-entry-in-t20-world-cup-2026-also-replaced/article-27400

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.