स्पिरिट से बाहर होने के बाद दीपिका का बड़ा कदम, अल्लू अर्जुन की फिल्म में निभाएंगी 'योद्धा रानी' का किरदार

Bollywod

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर ली हैं। ‘स्पिरिट’ जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्म से बाहर किए जाने के कुछ ही समय बाद दीपिका ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म AA22xA6 के लिए हामी भर दी है।

यह एक बड़े बजट की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म है, जिसका निर्देशन कर रहे हैं मशहूर निर्देशक एटली

मां बनने के बाद पहली फिल्म

दीपिका ने हाल ही में मातृत्व का सुख प्राप्त किया है और यह उनकी मां बनने के बाद पहली बड़ी फिल्म होगी। इससे पहले वह ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से 1000 करोड़ क्लब में धमाल मचा चुकी हैं।

एक नई तरह का किरदार बना वजह

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका ने यह फिल्म इसलिए साइन की क्योंकि इसमें उनका किरदार बेहद प्रभावशाली और सशक्त है। उन्हें फिल्म में एक योद्धा रानी के रूप में दिखाया जाएगा, जो एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगा। बताया जा रहा है कि दीपिका जल्द ही इस रोल के लिए ट्रेनिंग भी शुरू करेंगी।

सेट पर पहुंचने का वीडियो वायरल

7 जून को मेकर्स ने दीपिका पादुकोण का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह फिल्म के सेट पर पहुंचकर निर्देशक एटली के साथ स्क्रिप्ट डिस्कशन करती नजर आईं। इस वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया गया, जिसमें लिखा था – “रानी आ चुकी है... अब सिर्फ जीत बाकी है।”

दोहरी भूमिका में दिखेंगे अल्लू अर्जुन

फिल्म को लेकर पहले यह अटकलें थीं कि इसमें दो हीरो होंगे, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि अल्लू अर्जुन ही दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इससे फिल्म की कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है।

'स्पिरिट' से निकाले जाने के बाद लिया गया फैसला

सूत्रों के अनुसार, दीपिका पादुकोण को ‘स्पिरिट’ से हटा दिया गया क्योंकि उनकी वर्किंग कंडीशंस – जैसे सीमित कार्य समय, उच्च फीस और मुनाफे में हिस्सेदारी – निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को मंजूर नहीं थीं। कहा जा रहा है कि दीपिका अब काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में हैं।

‘कल्कि 2’ को लेकर भी संशय

ऐसा भी कहा जा रहा है कि दीपिका की अगली फिल्म ‘कल्कि 2’ को लेकर भी संकट मंडरा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनकी कठोर वर्किंग शर्तों के कारण मेकर्स असमंजस में हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी भी ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

स्पिरिट से बाहर होने के बाद दीपिका का बड़ा कदम, अल्लू अर्जुन की फिल्म में निभाएंगी 'योद्धा रानी' का किरदार

Bollywod

यह एक बड़े बजट की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म है, जिसका निर्देशन कर रहे हैं मशहूर निर्देशक एटली

मां बनने के बाद पहली फिल्म

दीपिका ने हाल ही में मातृत्व का सुख प्राप्त किया है और यह उनकी मां बनने के बाद पहली बड़ी फिल्म होगी। इससे पहले वह ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से 1000 करोड़ क्लब में धमाल मचा चुकी हैं।

एक नई तरह का किरदार बना वजह

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका ने यह फिल्म इसलिए साइन की क्योंकि इसमें उनका किरदार बेहद प्रभावशाली और सशक्त है। उन्हें फिल्म में एक योद्धा रानी के रूप में दिखाया जाएगा, जो एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगा। बताया जा रहा है कि दीपिका जल्द ही इस रोल के लिए ट्रेनिंग भी शुरू करेंगी।

सेट पर पहुंचने का वीडियो वायरल

7 जून को मेकर्स ने दीपिका पादुकोण का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह फिल्म के सेट पर पहुंचकर निर्देशक एटली के साथ स्क्रिप्ट डिस्कशन करती नजर आईं। इस वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया गया, जिसमें लिखा था – “रानी आ चुकी है... अब सिर्फ जीत बाकी है।”

दोहरी भूमिका में दिखेंगे अल्लू अर्जुन

फिल्म को लेकर पहले यह अटकलें थीं कि इसमें दो हीरो होंगे, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि अल्लू अर्जुन ही दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इससे फिल्म की कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है।

'स्पिरिट' से निकाले जाने के बाद लिया गया फैसला

सूत्रों के अनुसार, दीपिका पादुकोण को ‘स्पिरिट’ से हटा दिया गया क्योंकि उनकी वर्किंग कंडीशंस – जैसे सीमित कार्य समय, उच्च फीस और मुनाफे में हिस्सेदारी – निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को मंजूर नहीं थीं। कहा जा रहा है कि दीपिका अब काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में हैं।

‘कल्कि 2’ को लेकर भी संशय

ऐसा भी कहा जा रहा है कि दीपिका की अगली फिल्म ‘कल्कि 2’ को लेकर भी संकट मंडरा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनकी कठोर वर्किंग शर्तों के कारण मेकर्स असमंजस में हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी भी ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/after-being-out-of-spirit-deepikas-big-step-will-play/article-27398

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.