छत्तीसगढ़: गर्भवती प्रेमिका को अबॉर्शन की गोली खिलाकर हत्या, बॉयफ्रेंड ने अस्पताल में भर्ती कराया, फिर भाग गया

Surguja, CG

On

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 5 महीने की गर्भवती युवती की अबॉर्शन की गोली खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी बॉयफ्रेंड ने युवती को गोली खिलाई, और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

क्या है पूरा मामला?

मृतक युवती का नाम प्रिया पावले (22) है, जो मायापुर की रहने वाली थी। उसकी बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा से 5 साल से अफेयर चल रहा था। जानकारी के अनुसार, प्रिया पावले गर्भवती थी और 11 मई को गोलू विश्वकर्मा ने उसे जबरन अबॉर्शन की गोली खिलाई। गोली के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई, और पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद गोलू और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन जैसे ही युवती की हालत गंभीर हुई, दोनों मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में डॉक्टर्स ने प्रिया से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने अबॉर्शन की गोली खाई है। डॉक्टर्स ने तत्काल उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के बावजूद रविवार शाम को प्रिया की मौत हो गई।

मां ने किया आरोप, कहा- 'जबरदस्ती गोली खिलाई गई'

प्रिया की मां मीना पावले ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की शादी के लिए प्रस्ताव रहे थे, लेकिन प्रिया ने शादी से इनकार कर दिया था। गर्भवती होने के बाद गोलू ने उसे रखने से इंकार कर दिया और मारपीट कर जबरन अबॉर्शन की गोली खिलाई, जिसके कारण उसकी जान चली गई। मीना पावले ने यह भी कहा कि गोलू और उसके मामा ने बेटी की जान लेने के लिए उसकी इच्छा के खिलाफ यह कदम उठाया।

परिजनों को था अफेयर का पता

प्रिया पावले के पिता की मृत्यु काफी पहले हो चुकी थी, और वह अपनी मां बहन के साथ रहती थी। परिवार को प्रिया के अफेयर के बारे में जानकारी थी, क्योंकि प्रिया अक्सर गोलू के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती थी।

पुलिस जांच कर रही है मामला

सरगुजा जिले के एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मृतिका की मां का बयान दर्ज कर लिया गया है। प्रिया पावले का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी गोलू विश्वकर्मा और मनोज विश्वकर्मा की तलाश कर रही है।

यह घटना इस बात की गंभीरता को उजागर करती है कि अवैध गर्भपात जैसी घटनाएं केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को खतरे में डालती हैं, बल्कि उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी सहनी पड़ती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़: गर्भवती प्रेमिका को अबॉर्शन की गोली खिलाकर हत्या, बॉयफ्रेंड ने अस्पताल में भर्ती कराया, फिर भाग गया

Surguja, CG

क्या है पूरा मामला?

मृतक युवती का नाम प्रिया पावले (22) है, जो मायापुर की रहने वाली थी। उसकी बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा से 5 साल से अफेयर चल रहा था। जानकारी के अनुसार, प्रिया पावले गर्भवती थी और 11 मई को गोलू विश्वकर्मा ने उसे जबरन अबॉर्शन की गोली खिलाई। गोली के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई, और पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद गोलू और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन जैसे ही युवती की हालत गंभीर हुई, दोनों मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में डॉक्टर्स ने प्रिया से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने अबॉर्शन की गोली खाई है। डॉक्टर्स ने तत्काल उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के बावजूद रविवार शाम को प्रिया की मौत हो गई।

मां ने किया आरोप, कहा- 'जबरदस्ती गोली खिलाई गई'

प्रिया की मां मीना पावले ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की शादी के लिए प्रस्ताव रहे थे, लेकिन प्रिया ने शादी से इनकार कर दिया था। गर्भवती होने के बाद गोलू ने उसे रखने से इंकार कर दिया और मारपीट कर जबरन अबॉर्शन की गोली खिलाई, जिसके कारण उसकी जान चली गई। मीना पावले ने यह भी कहा कि गोलू और उसके मामा ने बेटी की जान लेने के लिए उसकी इच्छा के खिलाफ यह कदम उठाया।

परिजनों को था अफेयर का पता

प्रिया पावले के पिता की मृत्यु काफी पहले हो चुकी थी, और वह अपनी मां बहन के साथ रहती थी। परिवार को प्रिया के अफेयर के बारे में जानकारी थी, क्योंकि प्रिया अक्सर गोलू के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती थी।

पुलिस जांच कर रही है मामला

सरगुजा जिले के एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मृतिका की मां का बयान दर्ज कर लिया गया है। प्रिया पावले का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी गोलू विश्वकर्मा और मनोज विश्वकर्मा की तलाश कर रही है।

यह घटना इस बात की गंभीरता को उजागर करती है कि अवैध गर्भपात जैसी घटनाएं केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को खतरे में डालती हैं, बल्कि उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी सहनी पड़ती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-pregnant-girlfriend-was-shot-and-killed-by-the-boyfriend/article-20639

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.