मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ में 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम की घोषणा

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री चौहान का पारंपरिक स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान का किसानों, गरीबों और ग्रामीण भारत के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार जनकल्याण के लक्ष्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रही है, जिसमें चौहान का अनुभव और मार्गदर्शन उपयोगी सिद्ध होगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन के अंतर्गत नवनिर्मित 51 हजार आवासों के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे। साथ ही जिन लाभार्थियों ने आवास निर्माण प्रारंभ किया है, उनका भूमिपूजन कर आवास स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।

इसके अतिरिक्त, चौहान सशक्त स्व सहायता समूहों की "लखपति दीदियों" को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करेंगे।

इस विशेष अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ में 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम की घोषणा

Raipur, CG

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान का किसानों, गरीबों और ग्रामीण भारत के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार जनकल्याण के लक्ष्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रही है, जिसमें चौहान का अनुभव और मार्गदर्शन उपयोगी सिद्ध होगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन के अंतर्गत नवनिर्मित 51 हजार आवासों के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे। साथ ही जिन लाभार्थियों ने आवास निर्माण प्रारंभ किया है, उनका भूमिपूजन कर आवास स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।

इसके अतिरिक्त, चौहान सशक्त स्व सहायता समूहों की "लखपति दीदियों" को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करेंगे।

इस विशेष अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/union-minister-shivraj-singh-chauhans-courtesy-meeting-with-chief-minister/article-20635

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.