PM मोदी का कड़ा संदेश: खून और पानी साथ नहीं बह सकते, पाकिस्तान को चेतावनी - हमला हुआ तो जवाब तय है

Jagran Desk

On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए पाकिस्तान, आतंकवाद और हालिया सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कड़े शब्दों में स्पष्ट किया कि भारत अब न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग और आतंकी हमलों को बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा। उन्होंने दो टूक कहा, “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता” और “टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले के बाद पूरे देश ने एक स्वर में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस हमले में छुट्टियां मना रहे निर्दोष नागरिकों को उनके बच्चों के सामने बेरहमी से मार डाला गया था। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए निर्णायक सैन्य अभियान चलाया, जिसमें 100 से अधिक खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के अड्डों का सफाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केवल सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि न्याय की अखंड प्रतिज्ञा थी। भारत ने पाकिस्तान के अंदर बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें खंडहर में तब्दील कर दिया। भारत की मिसाइलों और ड्रोन हमलों ने आतंकियों के साथ-साथ उनके मनोबल को भी तोड़ डाला। उन्होंने बताया कि मेड इन इंडिया हथियारों की क्षमता और विश्वसनीयता इस ऑपरेशन में सिद्ध हुई है।

तीन स्पष्ट संदेश: ऑपरेशन सिंदूर की लकीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद के खिलाफ तीन स्पष्ट संदेश दिए:

  1. आतंकी हमला होगा, तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। भारत अपनी शर्तों पर, हर जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेगा।

  2. न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब नहीं चलेगा। उसकी आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा।

  3. आतंक की सरकार और उसके आकाओं में कोई भेद नहीं। पाकिस्तान द्वारा मारे गए आतंकियों को सैन्य सम्मान देना इस सच्चाई का सबूत है।

पाकिस्तान की घबराहट और सीजफायर की गुहार

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत की आक्रामक कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया। उसने भारत पर जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत की एयर डिफेंस प्रणाली ने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को तिनके की तरह बिखेर दिया। पाकिस्तान ने 10 मई को भारतीय डीजीएमओ से संपर्क कर संघर्षविराम की गुहार लगाई।

हालांकि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सीजफायर कोई स्थायी समझौता नहीं है, यह केवल एक “स्थगन” है। पाकिस्तान के हर कदम को अब भारत कड़ी नजर से देखेगा।

PoK और सिंधु जल समझौता भी चर्चा में

प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत दिए कि सिंधु जल समझौता अब पुनर्विचार के दायरे में सकता है। उन्होंने दोहराया कि अगर पाकिस्तान से कोई बातचीत होगी, तो वह केवल आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुद्दे पर ही होगी।

शांति के लिए शक्ति जरूरी: बुद्ध पूर्णिमा पर संदेश

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, “शांति का मार्ग शक्ति से होकर जाता है।” उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और भारत अब हर स्तर पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर चलेगा।

निष्कर्ष: भारत का सख्त रुख, वैश्विक संदेश

प्रधानमंत्री के इस 22 मिनट के संबोधन में भारत का एक मजबूत, आत्मनिर्भर और निर्णायक चेहरा सामने आया। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की नई सैन्य नीति और आतंक के प्रति स्पष्ट रुख को परिभाषित किया है। यह केवल पाकिस्तान के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व समुदाय के लिए एक चेतावनी है कि भारत अब आतंकवाद को उसकी जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

PM मोदी का कड़ा संदेश: खून और पानी साथ नहीं बह सकते, पाकिस्तान को चेतावनी - हमला हुआ तो जवाब तय है

Jagran Desk

प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले के बाद पूरे देश ने एक स्वर में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस हमले में छुट्टियां मना रहे निर्दोष नागरिकों को उनके बच्चों के सामने बेरहमी से मार डाला गया था। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए निर्णायक सैन्य अभियान चलाया, जिसमें 100 से अधिक खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के अड्डों का सफाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केवल सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि न्याय की अखंड प्रतिज्ञा थी। भारत ने पाकिस्तान के अंदर बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें खंडहर में तब्दील कर दिया। भारत की मिसाइलों और ड्रोन हमलों ने आतंकियों के साथ-साथ उनके मनोबल को भी तोड़ डाला। उन्होंने बताया कि मेड इन इंडिया हथियारों की क्षमता और विश्वसनीयता इस ऑपरेशन में सिद्ध हुई है।

तीन स्पष्ट संदेश: ऑपरेशन सिंदूर की लकीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद के खिलाफ तीन स्पष्ट संदेश दिए:

  1. आतंकी हमला होगा, तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। भारत अपनी शर्तों पर, हर जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेगा।

  2. न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब नहीं चलेगा। उसकी आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा।

  3. आतंक की सरकार और उसके आकाओं में कोई भेद नहीं। पाकिस्तान द्वारा मारे गए आतंकियों को सैन्य सम्मान देना इस सच्चाई का सबूत है।

पाकिस्तान की घबराहट और सीजफायर की गुहार

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत की आक्रामक कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया। उसने भारत पर जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत की एयर डिफेंस प्रणाली ने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को तिनके की तरह बिखेर दिया। पाकिस्तान ने 10 मई को भारतीय डीजीएमओ से संपर्क कर संघर्षविराम की गुहार लगाई।

हालांकि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सीजफायर कोई स्थायी समझौता नहीं है, यह केवल एक “स्थगन” है। पाकिस्तान के हर कदम को अब भारत कड़ी नजर से देखेगा।

PoK और सिंधु जल समझौता भी चर्चा में

प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत दिए कि सिंधु जल समझौता अब पुनर्विचार के दायरे में सकता है। उन्होंने दोहराया कि अगर पाकिस्तान से कोई बातचीत होगी, तो वह केवल आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुद्दे पर ही होगी।

शांति के लिए शक्ति जरूरी: बुद्ध पूर्णिमा पर संदेश

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, “शांति का मार्ग शक्ति से होकर जाता है।” उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और भारत अब हर स्तर पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर चलेगा।

निष्कर्ष: भारत का सख्त रुख, वैश्विक संदेश

प्रधानमंत्री के इस 22 मिनट के संबोधन में भारत का एक मजबूत, आत्मनिर्भर और निर्णायक चेहरा सामने आया। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की नई सैन्य नीति और आतंक के प्रति स्पष्ट रुख को परिभाषित किया है। यह केवल पाकिस्तान के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व समुदाय के लिए एक चेतावनी है कि भारत अब आतंकवाद को उसकी जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-tough-message-cannot-flow-with-blood-and-water/article-20615

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.