ऑपरेशन सिंदूर कोई नाम नहीं, बल्कि भारत की नई नीति है: सीएम डॉ. मोहन यादव

Bhopal, MP

On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति करार दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत ने दुनिया के सामने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के विरुद्ध अब सहनशीलता की नहीं, निर्णायक कार्रवाई की नीति अपनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने राष्ट्र के सामने अपने संकल्प और नेतृत्व की दृढ़ता को प्रस्तुत किया है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत रणनीतिक संदेश है। यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की स्पष्ट विदेश और सुरक्षा नीति है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की कमर तोड़ दी है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट किया है कि अगर बात होगी, तो आतंकवाद पर होगी। “यह युग युद्ध का नहीं, लेकिन आतंकवाद का भी नहीं है। अब भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर केवल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं,” मुख्यमंत्री ने कहा।

कैलाश विजयवर्गीय का भी बयान: भारत में बने हथियारों ने दिखाई ताकत

वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने इस ऑपरेशन के माध्यम से पूरी दुनिया में देश का परचम बुलंद किया है। उन्होंने कहा, “इतिहास में पहली बार भारत ने किसी विदेशी जमीन पर जाकर आतंक के नेटवर्क को इस प्रकार ध्वस्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ पहले बोलेगा और पहले चलेगा।”

विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन में भारत में बने आधुनिक हथियारों ने अपनी सटीकता और शक्ति का प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों और रक्षा अनुसंधान संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि अब भारत की सैन्य ताकत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन चुकी है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री का संबोधन जैन संतों के साथ देखा और सुना, और सभी ने एकमत से इस कदम की सराहना की।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

ऑपरेशन सिंदूर कोई नाम नहीं, बल्कि भारत की नई नीति है: सीएम डॉ. मोहन यादव

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने राष्ट्र के सामने अपने संकल्प और नेतृत्व की दृढ़ता को प्रस्तुत किया है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत रणनीतिक संदेश है। यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की स्पष्ट विदेश और सुरक्षा नीति है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की कमर तोड़ दी है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट किया है कि अगर बात होगी, तो आतंकवाद पर होगी। “यह युग युद्ध का नहीं, लेकिन आतंकवाद का भी नहीं है। अब भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर केवल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं,” मुख्यमंत्री ने कहा।

कैलाश विजयवर्गीय का भी बयान: भारत में बने हथियारों ने दिखाई ताकत

वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने इस ऑपरेशन के माध्यम से पूरी दुनिया में देश का परचम बुलंद किया है। उन्होंने कहा, “इतिहास में पहली बार भारत ने किसी विदेशी जमीन पर जाकर आतंक के नेटवर्क को इस प्रकार ध्वस्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ पहले बोलेगा और पहले चलेगा।”

विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन में भारत में बने आधुनिक हथियारों ने अपनी सटीकता और शक्ति का प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों और रक्षा अनुसंधान संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि अब भारत की सैन्य ताकत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन चुकी है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री का संबोधन जैन संतों के साथ देखा और सुना, और सभी ने एकमत से इस कदम की सराहना की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/operation-sindoor-is-not-a-name-but-indias-new-policy/article-20633

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.