अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नवा रायपुर में नर्सों का सम्मान, 36 हजार बच्चों को नया जीवन देने वाली सेवा की सराहना

Raipur, CG

On

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नर्सिंग स्टाफ को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।

उन्होंने अस्पताल की उस अद्वितीय उपलब्धि की सराहना की, जिसके तहत अब तक 36 हजार बच्चों की निशुल्क हृदय सर्जरी कर उन्हें नया जीवनदान दिया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा, "किसी को जीवन देना सबसे बड़ा पुण्य है, और सत्य साईं अस्पताल इस पुण्य को निरंतर निभा रहा है।"

विदेशों से भी आते हैं मरीज, 15 देशों के बच्चों का इलाज

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अस्पताल केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां 15 अन्य देशों के बच्चों का भी मुफ्त इलाज हुआ है। अब तक एक हजार से अधिक विदेशी बच्चों की सफल हृदय सर्जरी की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल ने अब तक 3 लाख से अधिक बच्चों की मुफ्त जांच की है, जो समाज के लिए एक मिसाल है।

उन्होंने सत्य साईं बाबा के सेवा और प्रेम के संदेश को याद करते हुए कहा कि "निस्वार्थ सेवा करना आसान नहीं होता, लेकिन यह संस्थान उसे अपने कर्म से साकार कर रहा है।"

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाज करवा चुके बच्चों और उनकी माताओं से मुलाकात कर उन्हें फल और मिठाई भेंट की।

अंबेडकर अस्पताल में भी हुआ आयोजन, नर्सिंग अधीक्षकों को मिला सम्मान

इधर रायपुर के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा भी नर्स दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा, डीन डॉ. विवेक चौधरी और अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर उपस्थित रहे।

इस दौरान अस्पताल की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उप नर्सिंग अधीक्षक और सहायक नर्सिंग अधीक्षक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नवा रायपुर में नर्सों का सम्मान, 36 हजार बच्चों को नया जीवन देने वाली सेवा की सराहना

Raipur, CG

उन्होंने अस्पताल की उस अद्वितीय उपलब्धि की सराहना की, जिसके तहत अब तक 36 हजार बच्चों की निशुल्क हृदय सर्जरी कर उन्हें नया जीवनदान दिया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा, "किसी को जीवन देना सबसे बड़ा पुण्य है, और सत्य साईं अस्पताल इस पुण्य को निरंतर निभा रहा है।"

विदेशों से भी आते हैं मरीज, 15 देशों के बच्चों का इलाज

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अस्पताल केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां 15 अन्य देशों के बच्चों का भी मुफ्त इलाज हुआ है। अब तक एक हजार से अधिक विदेशी बच्चों की सफल हृदय सर्जरी की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल ने अब तक 3 लाख से अधिक बच्चों की मुफ्त जांच की है, जो समाज के लिए एक मिसाल है।

उन्होंने सत्य साईं बाबा के सेवा और प्रेम के संदेश को याद करते हुए कहा कि "निस्वार्थ सेवा करना आसान नहीं होता, लेकिन यह संस्थान उसे अपने कर्म से साकार कर रहा है।"

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाज करवा चुके बच्चों और उनकी माताओं से मुलाकात कर उन्हें फल और मिठाई भेंट की।

अंबेडकर अस्पताल में भी हुआ आयोजन, नर्सिंग अधीक्षकों को मिला सम्मान

इधर रायपुर के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा भी नर्स दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा, डीन डॉ. विवेक चौधरी और अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर उपस्थित रहे।

इस दौरान अस्पताल की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उप नर्सिंग अधीक्षक और सहायक नर्सिंग अधीक्षक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/honor-of-nurses-in-nawa-raipur-on-international-nurse-day/article-20641

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.