छत्तीसगढ़ सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक, कहा - दुख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवारों के साथ हूं

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप खरोरा इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "रायपुर, छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार देर रात उस समय हुई जब एक माजदा वाहन में सवार ग्रामीण, छट्‌ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। खरोरा क्षेत्र में माजदा की पहले एक ट्रेलर से और फिर डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन, पुलिस और मेडिकल टीमों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों के इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात की गई है। राज्य सरकार की ओर से भी मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही से होने वाले जानलेवा परिणामों की ओर इशारा करता है। प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक, कहा - दुख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवारों के साथ हूं

Raipur, CG

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "रायपुर, छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार देर रात उस समय हुई जब एक माजदा वाहन में सवार ग्रामीण, छट्‌ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। खरोरा क्षेत्र में माजदा की पहले एक ट्रेलर से और फिर डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन, पुलिस और मेडिकल टीमों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों के इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात की गई है। राज्य सरकार की ओर से भी मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही से होने वाले जानलेवा परिणामों की ओर इशारा करता है। प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-the-chhattisgarh-road-accident-president-murmu-expressed-condolences/article-20629

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.